Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›विदेश›तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 16 की मौत और 65 घायल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान तक कांपी धरती

तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 16 की मौत और 65 घायल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान तक कांपी धरती

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। हादसे में 16 लोगों की मौत और 65 के घायल है। 330 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
23 Oct 2026
तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 16 की मौत और 65 घायल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान तक कांपी धरती
तिब्बत में आया 7 तीव्रता का भूकंप

7.0 Magnitude Earthquake Hits Tibet: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 7.0 तीव्रता के इस भूकंप में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 लोग घायल हैं। आपदा के बाद प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। खतरे को देखते हुए 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भूकंप के झटके पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए।

नागक्यू क्षेत्र में था भूकंप का केंद्र

जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र तिब्बत के नागक्यू शहर के बाछेन काउंटी में था। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर से भी कम बताई गई है। भूकंप का केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित था। कम गहराई पर आने वाले भूकंप सतह पर ज्यादा प्रभाव डाल सकते हैं। इसी वजह से प्रभावित क्षेत्र में इमारतों और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है।

330 से ज्यादा घरों को नुकसान

भूकंप के शुरुआती आकलन में 330 से अधिक मकानों के ढहने या क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और राहत दल प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने में जुटे हैं।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस हुए झटके

बता दें, तिब्बत में आए भूकंप के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी धरती कांपी है। पाकिस्तान में 4.9 तीव्रता और अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए। हालांकि, इन दोनों देशों में आए झटकों और तिब्बत के भूकंप के बीच संबंध को लेकर अभी कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं दी गई है।

राहत और बचाव अभियान जारी

भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य जारी है। अधिकारी प्रभावित मकानों, जान-माल के नुकसान और लोगों की जरूरतों का आकलन कर रहे हैं। आने वाले समय में नुकसान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

विदेश
27 Oct 2026, 05:19 pm
अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

विदेश
27 Oct 2026, 12:13 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

27 Oct 2026
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, 1 साल की मिलेगी सैलरी

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें