स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे; 39 की मौत
स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर से भीषण रेल हादसा हुआ। कई डिब्बे पटरी से उतर गए और 39 यात्रियों की मौत हो गई। राहत अभियान जारी है। हादसे की वजह की जांच हो रही है।


Spain Train Crash: स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर से बड़ा रेल हादसा हुआ है। हादसे में अभी तक 30 लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। टक्कर के बाद कुछ डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान पर जा गिरे। राहत और बचाव दल मौके पर जुटे हैं, जबकि मैड्रिड से दक्षिणी स्पेन को जोड़ने वाली रेल सेवा रोक दी गई है।
एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से मारी टक्कर
स्पेन की रेल इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी ADIF के मुताबिक, हादसा मैड्रिड और अंदालूसिया के बीच चलने वाली हाईस्पीड रेल लाइन पर हुआ। एक ट्रेन ने आगे चल रही या रुकी हुई दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ ढलान पर जा गिरे। हादसे में सरकारी रेल कंपनी Renfe और निजी ऑपरेटर Iryo की ट्रेनें शामिल थीं।
राहत और बचाव अभियान जारी
बता दें, दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन चिकित्सा दल और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने इंतजाम किए। हादसे के बाद प्रभावित यात्रियों की मदद और रेल सेवाओं को बहाल करने के लिए संबंधित एजेंसियां काम कर रही हैं।
मैड्रिड से दक्षिणी स्पेन की रेल सेवा ठप
सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मैड्रिड को दक्षिणी स्पेन के अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली हाईस्पीड रेल सेवा निलंबित कर दी गई। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों के संचालन और यात्रा में बदलाव से जुड़ी जानकारी का इंतजार करना पड़ रहा है। रेल प्रशासन ने प्रभावित मार्ग पर परिचालन रोक दिया है। सेवाएं कब तक बहाल होंगी, इसे लेकर शुरुआती रिपोर्टों में कोई निश्चित समय नहीं दिया गया।
हादसे की जांच जारी
फिलहाल दुर्घटना की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और क्या सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रेन संचालन या किसी तकनीकी खराबी की इसमें भूमिका थी।
रेलवे अधिकारियों और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता चल सकेगा। किसी तकनीकी खराबी या मानवीय चूक को फिलहाल दुर्घटना का निश्चित कारण नहीं माना जा सकता।
स्पेन के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने हादसे पर दुख जताया और प्रभावित लोगों तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रशासन और आपातकालीन एजेंसियां घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटी हैं।
.jpg&w=3840&q=75)
