Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Sehore Crime News: सीहोर में चोरी के आरोपी से 4 वारदातों का खुलासा, 1 लाख के चांदी के गहने बरामद

Sehore Crime News: सीहोर में चोरी के आरोपी से 4 वारदातों का खुलासा, 1 लाख के चांदी के गहने बरामद

Sehore Crime News: सीहोर की भैरूंदा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दो घरों और दो बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी से करीब 1 लाख रुपए के चांदी के गहने बरामद किए गए हैं।

By Archana Yadav
21 Jul 2026
Sehore Crime News: सीहोर में चोरी के आरोपी से 4 वारदातों का खुलासा, 1 लाख के चांदी के गहने बरामद
Sehore Crime News

Sehore Crime News: सीहोर। सीहोर जिले की भैरूंदा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दो घरों में चोरी और दो बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1 लाख रुपए कीमत के चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

घरों के ताले तोड़कर चोरी की थी

पुलिस के मुताबिक, 21 और 24 मार्च को अंकित तिवारी और कामिल खां ने भैरूंदा थाने में घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रात के समय अज्ञात चोर घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और गहने चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी

एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भैरूंदा निवासी मुहास उर्फ मुहाज खान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख रुपए कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इनमें चांदी का हार, बच्चों के हाथ के दो कड़े, दो पायजेब, दो चांदी की पट्टी और चार बिछिया शामिल हैं।

दो बाइक चोरी करना भी कबूला

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घरों में चोरी के अलावा दो मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी स्वीकार की। आरोपी के अनुसार, उसने गुड़ बाजार और कॉलोनी क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद भैरूंदा थाना क्षेत्र में चोरी की कुल चार वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे उपजेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी से जुड़ी अन्य चोरी की घटनाओं और संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 01:12 pm
भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 01:03 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल के VIP रोड पर कॉलेज बस पलटी, 11 लोग घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

27 Oct 2026
विदेश

अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

27 Oct 2026
देश

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें