Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
West Bengal By-election: नंदीग्राम से ममता गुट की प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, बदला चुनावी समीकरण
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Sehore News: कई महीनों से नहीं मिली सैलरी, तो 'बप्पा' से लगाई गुहार; नगर पालिका कर्मचारी बोले- गणेश जी इनको सद्बुद्धि दें

Sehore News: कई महीनों से नहीं मिली सैलरी, तो 'बप्पा' से लगाई गुहार; नगर पालिका कर्मचारी बोले- गणेश जी इनको सद्बुद्धि दें

Sehore News: नगर पालिका के कर्मचारियों ने महीनों से वेतन नहीं मिलने पर भगवान गणेशजी को प्रार्थना पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने प्रशासन को सद्बुद्धि देने की भी गुहार लगाई है।

By Pragati Chaurasiya
18 Sept 2026
Sehore News: कई महीनों से नहीं मिली सैलरी, तो 'बप्पा' से लगाई गुहार; नगर पालिका कर्मचारी बोले- गणेश जी इनको सद्बुद्धि दें
नपा कर्मचारियों ने वेतन के लिए गणेशजी से लगाई गुहार

Sehore News: नगर पालिका परिषद सीहोर के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी को लेकर अनोखे तरीके से अपनी परेशानी सामने रखी। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को भगवान गणेश जी के सामने प्रार्थना पत्र रखा और जल्द वेतन दिलाने की गुहार लगाई। कर्मचारियों ने यह प्रार्थना पत्र मध्य प्रदेश कार्यभारित एवं दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी श्रमिक महासंघ और भारतीय मजदूर संघ, जिला सीहोर के बैनर तले सौंपा। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

गणेश जी के सामने रखी अपनी समस्या

मामलो को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि हर वर्ष नगर पालिका परिसर में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की सहभागिता से भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। इसी परंपरा के बीच कर्मचारियों ने इस बार अपनी वेतन संबंधी परेशानी को लेकर बप्पा के चरणों में प्रार्थना पत्र रखा। पत्र के माध्यम से कर्मचारियों ने भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन को कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए सद्बुद्धि मिले और वेतन भुगतान में आ रही रुकावट जल्द दूर हो।

वेतन नहीं मिलने से परिवारों पर आर्थिक दबाव

कर्मचारियों के अनुसार, कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। नियमित खर्च, बच्चों की जरूरतें और घर के अन्य जरूरी भुगतान प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द वेतन जारी करने और भविष्य में हर महीने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

संगठनों के बैनर तले कर्मचारियों ने उठाई आवाज

बता दें, वेतन से जुड़ी समस्या को लेकर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह प्रार्थना पत्र भगवान गणेश जी को सौंपा गया है। कर्मचारियों ने अपनी मांग को शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि वे लंबे समय से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

प्रशासन से समाधान की उम्मीद

कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन से वेतन भुगतान की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों की ओर से वेतन में देरी को लेकर चिंता जताई गई है। प्रार्थना पत्र के जरिए उन्होंने भगवान गणेश से भी नगर पालिका और कर्मचारियों पर कृपा बनाए रखने की कामना की। 

संबंधित खबरें

MP में पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट होगा बंद , डीलर्स ने बताई यह बड़ी वजह

MP में पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट होगा बंद , डीलर्स ने बताई यह बड़ी वजह

मध्यप्रदेश
18 Sept 2026, 02:35 pm
MP जल निगम का बदला नाम, अब 'म.प्र. जल एवं स्वच्छता निगम' के रूप में करेगा काम, CM ने दी मंजूरी

MP जल निगम का बदला नाम, अब 'म.प्र. जल एवं स्वच्छता निगम' के रूप में करेगा काम, CM ने दी मंजूरी

मध्यप्रदेश
16 Sept 2026, 06:11 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

West Bengal By-election: नंदीग्राम से ममता गुट की प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, बदला चुनावी समीकरण

18 Sept 2026
मध्यप्रदेश

Sehore News: कई महीनों से नहीं मिली सैलरी, तो 'बप्पा' से लगाई गुहार; नगर पालिका कर्मचारी बोले- गणेश जी इनको सद्बुद्धि दें

18 Sept 2026
मध्यप्रदेश

MP में पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट होगा बंद , डीलर्स ने बताई यह बड़ी वजह

18 Sept 2026
मध्यप्रदेश

MP जल निगम का बदला नाम, अब 'म.प्र. जल एवं स्वच्छता निगम' के रूप में करेगा काम, CM ने दी मंजूरी

16 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शहडोल में बास्केटबॉल का महाकुंभ: CM मोहन यादव ने किया 70वीं शालेय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

16 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें