लोड हो रहा है...
अपडेट हो रहा है...
Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Illegal Sand Mining: सीहोर में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, नर्मदा से 3 पनडुब्बी मशीनें जब्त; पहले 5 JCB भी पकड़ी गई थीं

Illegal Sand Mining: सीहोर में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, नर्मदा से 3 पनडुब्बी मशीनें जब्त; पहले 5 JCB भी पकड़ी गई थीं

Illegal Sand Mining: सीहोर में नर्मदा नदी से अवैध रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की। टिगाली गांव में टीम ने दबिश देकर रेत निकालने वाली 3 पनडुब्बी मशीनें जब्त कीं।

A
By Archana Yadav
1 Aug 2026
Illegal Sand Mining: सीहोर में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, नर्मदा से 3 पनडुब्बी मशीनें जब्त; पहले 5 JCB भी पकड़ी गई थीं
Illegal Sand Mining

Illegal Sand Mining: सीहोर। सीहोर जिले में नर्मदा नदी से अवैध रेत निकालने वालों के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। भैरूंदा तहसील के ग्राम टिगाली में नर्मदा तट पर टीम ने दबिश देकर रेत खनन में लगी 3 पनडुब्बी मशीनें जब्त कर ली हैं। बारिश के मौसम में नर्मदा नदी से रेत निकालने पर रोक के बावजूद यहां खनन किया जा रहा था।

सूचना मिलते ही नर्मदा तट पर पहुंची टीम

जानकारी के तहत, खनिज अधिकारी राजकुमार बराठे के नेतृत्व में विभाग की टीम को टिगाली क्षेत्र में अवैध रेत खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। और जांच के दौरान नदी में रेत निकालने के लिए पनडुब्बी मशीनें लगी मिलीं। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन पनडुब्बी मशीनें जब्त कर लीं। विभाग अब जब्त मशीनों के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रहा है।

बारिश में रेत खनन पर रोक

खनिज विभाग के अनुसार बारिश के मौसम में नर्मदा नदी से रेत निकालने पर पूरी तरह रोक लगाया गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशों के तहत इस दौरान नदी से रेत का खनन नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद टिगाली क्षेत्र में अवैध तरीके से रेत निकालने की जानकारी विभाग को मिल रही थी। शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पहले 5 JCB और दूसरी मशीनें भी जब्त हुई थीं

आपको बता दें कि, सीहोर जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 JCB मशीनें, 1 पोकलैंड मशीन और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की थीं। विभाग का कहना है कि नर्मदा नदी और दूसरे क्षेत्रों में अवैध रेत खनन और रेत के अवैध परिवहन पर नजर रखी जा रही है।

अवैध खनन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई

खनिज विभाग का कहाँ है कि बारिश के दौरान नर्मदा नदी से रेत निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग को जहां भी अवैध खनन की सूचना मिलेगी, वहां टीम भेजकर जांच की जाएगी। इस पर अधिकारियों का कहना है कि नदी से मशीनों के जरिए रेत निकालना नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में मशीनें जब्त करने के साथ नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश
3 Aug 2026, 02:54 pm
Shiv Temple Raisen : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, सोमेश्वर धाम में जलाभिषेक; भोजपुर में लगी लंबी कतार

Shiv Temple Raisen : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, सोमेश्वर धाम में जलाभिषेक; भोजपुर में लगी लंबी कतार

मध्यप्रदेश
3 Aug 2026, 12:10 pm

टिप्पणियाँ (0)

0अक्षर

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई

3 Aug 2026
मध्यप्रदेश

Shiv Temple Raisen : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, सोमेश्वर धाम में जलाभिषेक; भोजपुर में लगी लंबी कतार

3 Aug 2026
मध्यप्रदेश

BRICS Cultural Summit 2026: भोपाल में BRICS सम्मेलन की तैयारी तेज, VIP रोड से भोज सेतु तक रंगरोगन; विदेशी मेहमानों के लिए सज रहा शहर

3 Aug 2026
मध्यप्रदेश

Illegal Sand Mining: नर्मदापुरम में NGT की रोक के बावजूद रेत खनन का आरोप, नर्मदा किनारे मिला रेत का स्टॉक

3 Aug 2026
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन का निधन, मध्य प्रदेश भाजपा में शोक की लहर

3 Aug 2026

Abdulbreaking से जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें