Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›देश›सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट: देश के 14 मुख्यमंत्रियों और 170 सांसदों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट: देश के 14 मुख्यमंत्रियों और 170 सांसदों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के 14 मुख्यमंत्रियों और 170 लोकसभा सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी 89 मामलों के साथ सबसे आगे हैं। देश भर में 4,192 मामलों का ट्रायल अभी भी लंबित है।

By Admin
18 Aug 2026
सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट: देश के 14 मुख्यमंत्रियों और 170 सांसदों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
14 मुख्यमंत्रियों पर संगीन केस! सुप्रीम कोर्ट में खुलासा

देश की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) में सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मुकदमों को लेकर एक बेहद चौंका देने वाली रिपोर्ट पेश की गई है, हां ये रिपोर्ट तो सच में ही अलग किस्म की लग रही है। इस रिपोर्ट के आंकड़ों ने देश की राजनीति की एकदम सीधी और साफ तस्वीर पेश कर दी है। मिली हुई जानकारी के हिसाब से, देश के कुल 28 राज्यों में से 14 मौजूदा मुख्यमंत्रियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित बताए गए हैं । इस लिस्ट में सबसे ऊपर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का नाम है, जिनके खिलाफ अकेले 89 मामले दर्ज बताए जाते हैं, और ये बात काफी चर्चा में भी है

दिग्गज नेताओं पर मुकदमों की भरमार

रिपोर्ट के आंकड़ों को पलटकर देखा जाए तो रेवंत रेड्डी (89 केस) के बाद पश्चिम बंगाल के सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी तरह डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ 19-19 मामले लंबित बताए गए हैं। केरल के नेता वी.डी. सतीशन 18 मुकदमों का सामना कर रहे हैं। वहीं झारखंड के हेमंत सोरेन के खिलाफ 5, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और हिमाचल के सुखविंदर सिंह के खिलाफ 4-4 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कई अन्य मुख्यमंत्रियों पर भी एक से दो केस पेंडिंग बताए गए हैं, जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है

विधानसभाओं और संसद की स्थिति

राज्यों की विधानसभाओं का हाल भी चिंताजनक है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के 292 में से 170 विधायकों पर गंभीर केस दर्ज बताए गए हैं। प्रतिशत की बात करें तो केरल में 57%, आंध्र प्रदेश में 56% और तेलंगाना में करीब 49% विधायकों के खिलाफ गंभीर मामले मौजूद हैं। इसके साथ ही बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा की विधानसभाओं में भी बड़ी संख्या में दागी विधायक बैठे होने की बात सामने आई है। उधर, देश की 543 सदस्यीय लोकसभा में 170 सांसद (करीब 31 प्रतिशत) गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, और इनमें तेलंगाना, केरल और बिहार के सांसदों की संख्या ज्यादा बताई गई है। राज्यसभा के 233 सदस्यों में से 75 पर आपराधिक मामले हैं, जिनमें 40 बेहद गंभीर श्रेणी के बताए गए हैं

4 हजार से ज्यादा ट्रायल अब भी पेंडिंग

रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2026 तक देश भर में मौजूदा और पूर्व सांसदों—विधायकों के खिलाफ कुल 4,192 आपराधिक मामले ट्रायल के स्तर पर लंबित पड़े हैं। इन लंबित मामलों में उत्तर प्रदेश 1,171 मुकदमों के साथ पहले नंबर पर है। सुप्रीम कोर्ट में इन मामलों के तेजी से निपटारे के लिए विशेष अदालतों के गठन और सीधे हाईकोर्ट की निगरानी की मांग उठी है, और इस पर जोर भी दिया जा रहा है। फिर भी कानूनी तौर पर स्पष्ट किया गया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ मामला लंबित होना उसे तब तक दोषी नहीं ठहराता, जब तक अदालत अपना अंतिम फैसला न सुना दे।

संबंधित खबरें

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

देश
6 Sept 2026, 03:57 pm
ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

देश
4 Sept 2026, 12:17 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

11 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें