Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘रामायण’ की रिलीज से पहले हुई चांदी ही चांदी, भारत में एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मनोरंजन›‘रामायण’ की रिलीज से पहले हुई चांदी ही चांदी, भारत में एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई

‘रामायण’ की रिलीज से पहले हुई चांदी ही चांदी, भारत में एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई

रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ की भारत में एडवांस बुकिंग 45.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 5 नवंबर के पहले दिन के लिए सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं। हिंदी 3D और IMAX शो की मांग के साथ विदेशों में भी फिल्म की प्री-बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
2 Nov 2026
‘रामायण’ की रिलीज से पहले हुई चांदी ही चांदी, भारत में एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग 46 करोड़ के करीब पहुंची।

Ramayana Part 1 Advance Booking: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के संकेत दे रही है। 5 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की टिकट बिक्री लगातार बढ़ रही है। 2 नवंबर सुबह 6 बजे तक भारत में फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग 45.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। इस रकम में ब्लॉक की गई सीटों की कीमत भी शामिल है। इन सीटों को अलग करने पर टिकट बिक्री का आंकड़ा 36.85 करोड़ रुपये रहता है। फिल्म को देशभर में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पहले दिन के लिए 25 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग

फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान ओपनिंग डे का है। 5 नवंबर यानी गुरुवार के लिए अब तक 25.39 करोड़ रुपये के टिकट बुक हुए हैं। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह रकम 21.30 करोड़ रुपये रह जाती है। इससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म के पहले दिन के शो को लेकर खास दिलचस्पी बनी हुई है।

527 शहरों में हजारों शो की बुकिंग

बता दें, 2 नवंबर सुबह तक देश के 527 शहरों में 1,708 सिनेमाघरों के लिए टिकटों की बिक्री दर्ज की गई थी। फिल्म के कुल 35,697 शो निर्धारित थे और एडवांस बुकिंग में ऑक्यूपेंसी करीब 14 प्रतिशत रही। इस दौरान 75 शो हाउसफुल हो चुके थे, जबकि 13 शो के सभी टिकट बिक गए थे।

दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में सबसे ज्यादा टिकट बिक्री

शहरों के आंकड़ों में दिल्ली-NCR 6.78 करोड़ रुपये की बुकिंग के साथ सबसे आगे है। मुंबई से 6.08 करोड़ और बेंगलुरु से 5.79 करोड़ रुपये के टिकट बिके हैं। इसके अलावा हैदराबाद में 2.81 करोड़, पुणे में 2.17 करोड़ और कोलकाता में 1.68 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई।

राज्यों के हिसाब से महाराष्ट्र 9.42 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है। कर्नाटक से 7.15 करोड़, दिल्ली से 6.78 करोड़, गुजरात से 3.61 करोड़ और तेलंगाना से 2.93 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है।

हिंदी वर्जन की बुकिंग सबसे आगे

वहीं, भाषाओं के आधार पर हिंदी वर्जन को सबसे ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। हिंदी में 38.70 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है, जो कुल बुकिंग का लगभग 84 प्रतिशत है। कन्नड़ वर्जन से 4.41 करोड़ और तेलुगु से 2.35 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री हुई है। तमिल और मलयालम वर्जन की बुकिंग क्रमशः 41.66 लाख और 8.01 लाख रुपये रही।

3D और IMAX शो की भी बढ़ी मांग

प्रीमियम स्क्रीनिंग फॉर्मेट भी फिल्म की कमाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हिंदी 3D शो से 21.57 करोड़ रुपये और हिंदी 2D शो से 8.75 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। हिंदी IMAX 3D की टिकट बिक्री 6.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

IMAX, 4DX, Dolby Cinema, ICE और EPIC जैसे प्रीमियम फॉर्मेट से कुल 8.83 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन फॉर्मेट के लिए फिल्म के लगभग 2 प्रतिशत शो उपलब्ध हैं, जबकि हिंदी 3D शो की हिस्सेदारी कुल एडवांस बुकिंग में करीब 47 प्रतिशत है।

विदेशों में भी टिकटों की बिक्री जारी

भारत के बाहर भी ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी दिखाई दे रही है। विदेशों में उपलब्ध तारीखों के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 3.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 33.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। इसमें नॉर्थ अमेरिका से 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की बुकिंग बताई गई थी।

5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

इसके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और शोभना भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।

संबंधित खबरें

इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, प्रदर्शन में शामिल न होने का दिया भरोसा

इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, प्रदर्शन में शामिल न होने का दिया भरोसा

मनोरंजन
2 Nov 2026, 05:27 pm
शाहरुख की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स; जानें कितना है फिल्म का बजट?

शाहरुख की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स; जानें कितना है फिल्म का बजट?

मनोरंजन
31 Oct 2026, 05:04 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘रामायण’ की रिलीज से पहले हुई चांदी ही चांदी, भारत में एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई

2 Nov 2026
मनोरंजन

इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, प्रदर्शन में शामिल न होने का दिया भरोसा

2 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने निर्दलीय राजकुमार लोहानी को दिया टिकट, हेमंत कटारे बोले- पूरी ताकत से लड़ेंगे

2 Nov 2026
मध्यप्रदेश

OBC आरक्षण पर कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक जारी, MP में आंदोलन की रणनीति पर हो रहा मंथन

2 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मां-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले; रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया

2 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें