Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
OBC आरक्षण पर कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक जारी, MP में आंदोलन की रणनीति पर हो रहा मंथन
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मां-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले; रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया

भोपाल में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मां-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले; रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया

भोपाल के मालीखेड़ी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। घर में बुजुर्ग महिला, महिला और दो बच्चों के शव मिले, जबकि परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक में मिला। पुलिस को घटना के पीछे पारिवारिक सदस्य की भूमिका की आशंका है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
2 Nov 2026
भोपाल में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मां-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले; रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया
भोपाल के मालीखेड़ी में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हुई।

Five Deaths in Bhopal: राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में सोमवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। घर के अंदर चार लोगों के शव मिले, जबकि परिवार के एक अन्य सदस्य का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती पड़ताल में परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू पर कर्ज का दबाव होने की बात सामने आई है। परिवार का छोटा रेस्टोरेंट कुछ समय पहले बंद हो गया था, जिसके बाद से पुलिस आर्थिक परेशानी और पारिवारिक हालात से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली, तब खुला मामला

सूत्रों के मुताबिक, परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू (35) का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला था। सोमवार सुबह परिवार के एक रिश्तेदार को नरेंद्र की मौत की सूचना मिली।

वह परिजन को जानकारी देने मालीखेड़ी स्थित घर पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। फोन पर भी किसी से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी।

मालीखेड़ी के घर में मिले चार शव

सूचना के बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर घर में प्रवेश किया तो अंदर चार लोगों के शव मिले। सभी के गले कटे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति (10) और बेटा खुश (6) शामिल हैं। परिवार के पांचवें सदस्य नरेंद्र साहू (35) का शव चोपड़ा कलां में मिला। शक है कि युवक ने पहले सभी की हत्या की, इसके बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

रेलवे ट्रैक पर मिला नरेंद्र साहू का शव
रेलवे ट्रैक पर मिला नरेंद्र साहू का शव

15-20 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था नरेंद्र

डीसीपी जोन-4 आदर्श कांत शुक्ला ने बताया कि शुरुआती जांच में नरेंद्र के आर्थिक संकट और मानसिक तनाव की जानकारी मिली है। वह करीब 15 से 20 दिनों से कोई काम नहीं कर रहा था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कर्ज और रोजगार से जुड़ी परेशानियों का इस घटना से कोई संबंध था या नहीं।

परिवार के मुखिया की मौत की परिस्थितियों की जांच

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आशंका है कि युवक ने पहले घर में परिवार के 4 सदस्यों की हत्या की, फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, अभी पुलिस ने इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौतों के कारण और घटनाक्रम की पुष्टि जांच, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित खबरें

OBC आरक्षण पर कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक जारी, MP में आंदोलन की रणनीति पर हो रहा मंथन

OBC आरक्षण पर कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक जारी, MP में आंदोलन की रणनीति पर हो रहा मंथन

मध्यप्रदेश
2 Nov 2026, 03:06 pm
मोनाली ठाकुर की आवाज और आतिशबाजी से रोशन हुआ मध्यप्रदेश, 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

मोनाली ठाकुर की आवाज और आतिशबाजी से रोशन हुआ मध्यप्रदेश, 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

मध्यप्रदेश
2 Nov 2026, 11:45 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

OBC आरक्षण पर कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक जारी, MP में आंदोलन की रणनीति पर हो रहा मंथन

2 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मां-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले; रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया

2 Nov 2026
देश

चक्रवात अर्नब के बाद अब मुरासु की होगी एंट्री, IMD ने जारी किया अलर्ट; 120 किमी/घंटे तक चलेंगी हवाएं

2 Nov 2026
मध्यप्रदेश

मोनाली ठाकुर की आवाज और आतिशबाजी से रोशन हुआ मध्यप्रदेश, 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

2 Nov 2026
मध्यप्रदेश

ट्विशा शर्मा केस में नया खुलासा: मौत के अगले दिन सास ने खंगाले थे CCTV फुटेज, CBI ने गवाहों पर दबाव की जताई आशंका

2 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें