Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़राजनीतिमनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
PM Modi के 25 साल पूरे: बोले- भारत विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›रायसेन शहर से बाहर जाएगी कृषि मंडी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण; 200 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा

रायसेन शहर से बाहर जाएगी कृषि मंडी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण; 200 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा

रायसेन की कृषि उपज मंडी को शहर से बाहर डबरा इमलिया में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 25 एकड़ जमीन का निरीक्षण किया गया। किसानों और व्यापारियों ने सहमति जताई है। मंडी तक पहुंचने वाली सड़क को 50 करोड़ रुपए से चौड़ा करने की योजना है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
7 Oct 2026
रायसेन शहर से बाहर जाएगी कृषि मंडी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण; 200 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा
डबरा इमलिया में मंडी बोर्ड टीम ने किसानों से फीडबैक लिया।

Raisen Mandi Shift: धान खरीदी के सीजन में रायसेन शहर में बढ़ने वाले ट्रैफिक और वाहनों के दबाव को कम करने के लिए कृषि उपज मंडी को शहर से बाहर ले जाने की कवायद शुरू हो गई है। जिससे 200 गांवों के किसानों को सुविधा मिल सकती है। मंडी बोर्ड की सचिव कविता झारिया ने अधिकारियों की टीम के साथ डबरा इमलिया के पास प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया।  

25 एकड़ जमीन पर बनेगी नई मंडी

बता दें, डबरा इमलिया क्षेत्र में करीब 60 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है। इसमें से लगभग 25 एकड़ हिस्से को कृषि उपज मंडी के लिए प्रस्तावित किया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीन की स्थिति, पहुंच और अन्य जरूरी पहलुओं की जानकारी ली। टीम ने आसपास के किसानों से भी बातचीत की। किसानों ने नई जगह मंडी बनाए जाने को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया, जिससे परियोजना को आगे बढ़ाने की राह आसान हुई है।

200 गांवों के किसानों को मिल सकती है सुविधा

विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि नई मंडी को लेकर व्यापारियों से भी सहमति बन चुकी है। प्रस्तावित जगह सांची, विदिशा और आसपास के करीब 200 गांवों के किसानों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी वाला विकल्प मानी जा रही है। रायसेन मंडी में फसलों के अच्छे दाम मिलने के कारण विदिशा जिले से भी बड़ी संख्या में किसान यहां अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं। धान खरीदी के समय कृषि वाहनों की बढ़ती आवाजाही से शहर के भीतर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

50 करोड़ से सुधरेगा मंडी तक का रास्ता

साथ ही विधायक ने कहा कि नई मंडी तक पहुंचने वाली सड़क को भी बेहतर बनाने की योजना तैयार है। इस मार्ग को चौड़ा करने और सुधारने के लिए करीब 50 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल चुकी है। आगे चलकर इस सड़क को बायपास से जोड़ने की योजना भी है। इससे मंडी तक पहुंचने वाले किसानों और कृषि वाहनों को शहर के भीतरी हिस्से से गुजरने की जरूरत कम पड़ सकती है।

शहर के ट्रैफिक को मिलेगी राहत

वही, मंडी को बाहरी क्षेत्र में स्थानांतरित करने का सबसे बड़ा फायदा शहर के ट्रैफिक को मिलने की उम्मीद है। मौजूदा व्यवस्था में धान खरीदी के दौरान दशहरा मैदान और आसपास की सड़कों पर कृषि वाहनों की संख्या काफी बढ़ जाती है। नई मंडी शुरू होने के बाद भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को शहर के अंदर आने की जरूरत कम होगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ किसानों के लिए भी आवागमन आसान हो सकता है।

अब मंडी बोर्ड की अंतिम मंजूरी जरूरी

स्थल निरीक्षण के बाद किसानों का फीडबैक भी लिया जा चुका है। साथ ही व्यापारियों की सहमति भी मिल गई है। अब प्रस्तावित जमीन को मंडी बोर्ड की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद नई मंडी के निर्माण और मौजूदा मंडी को शिफ्ट करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। यदि योजना तय समय के अनुसार आगे बढ़ती है तो धान खरीदी के दौरान रायसेन शहर में लगने वाले ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार नहीं रहे, उज्जैन में हुआ निधन

RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार नहीं रहे, उज्जैन में हुआ निधन

मध्यप्रदेश
7 Oct 2026, 11:59 am
ट्रेन की चपेट में आया अजगर, मौके पर मौत; वन विभाग ने तैयार किया पंचनामा

ट्रेन की चपेट में आया अजगर, मौके पर मौत; वन विभाग ने तैयार किया पंचनामा

मध्यप्रदेश
7 Oct 2026, 11:46 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

PM Modi के 25 साल पूरे: बोले- भारत विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा

7 Oct 2026
विदेश

Black Sea Attack: भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 48 घंटे में तीसरी घटना

7 Oct 2026
मध्यप्रदेश

RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार नहीं रहे, उज्जैन में हुआ निधन

7 Oct 2026
मध्यप्रदेश

ट्रेन की चपेट में आया अजगर, मौके पर मौत; वन विभाग ने तैयार किया पंचनामा

7 Oct 2026
मध्यप्रदेश

रायसेन शहर से बाहर जाएगी कृषि मंडी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण; 200 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा

7 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें