Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़राजनीतिमनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
PM Modi के 25 साल पूरे: बोले- भारत विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›विदेश›Black Sea Attack: भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 48 घंटे में तीसरी घटना

Black Sea Attack: भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 48 घंटे में तीसरी घटना

रूस के ब्लैक सी तट के पास भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर पर समुद्री ड्रोन से हमला हुआ। जहाज में आग लगने के बाद सभी 23 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। 48 घंटे में भारतीय नाविकों वाले जहाजों से जुड़ी यह तीसरी घटना है। इससे पहले ब्लैक सी और होर्मुज में भी हमले हुए थे।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
7 Oct 2026
Black Sea Attack: भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 48 घंटे में तीसरी घटना
हमले के बाद जहाज में आग लगी और समुद्र में कच्चा तेल जलता दिखाई दिया।

Indian Sailors Attack: रूस के ब्लैक सी तट के करीब एक तेल टैंकर को समुद्री ड्रोन ने निशाना बनाया। हमले के बाद जहाज में आग भड़क उठी और समुद्र में कच्चा तेल जलने लगा। राहत की बात यह रही कि जहाज पर मौजूद सभी 23 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रूस के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, घटना के बाद रिसॉर्ट शहर सोची के कुछ हिस्सों में धुएं का गुबार दिखाई दिया। शुरुआती जानकारी में हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह है कि पिछले 48 घंटों में भारतीय नाविकों वाले जहाजों को निशाना बनाए जाने की यह तीसरी घटना है।

यूक्रेन की प्रतिबंध सूची में था टैंकर

सूत्रों के मुताबिक, हमले की चपेट में आया लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर ‘एफ्रामैक्स रियो’ बताया जा रहा है। जहाज यूक्रेन की प्रतिबंध सूची में शामिल था। यूक्रेन ने फरवरी में इस जहाज पर प्रतिबंध लगाए थे। उसका आरोप था कि यह रूस के तथाकथित ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा है। ऐसे जहाजों के नेटवर्क पर रूस के तेल कारोबार को पश्चिमी प्रतिबंधों से बचाने में मदद करने के आरोप लगते रहे हैं।

क्या है रूस का ‘शैडो फ्लीट’?

‘शैडो फ्लीट’ शब्द उन जहाजों और टैंकरों के नेटवर्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिनके जरिए रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद तेल और अन्य सामान का व्यापार जारी रखने की कोशिश की जाती है। यूक्रेन का कहना है कि इस नेटवर्क से रूस को ऊर्जा कारोबार से आय हासिल करने में मदद मिलती है। इसी आर्थिक संसाधन का इस्तेमाल वह युद्ध के लिए करता है।

48 घंटे में भारतीय नाविकों से जुड़ी तीसरी घटना

बता दें, भारतीय क्रू वाले जहाजों से जुड़ी घटनाओं का सिलसिला पिछले दो दिनों में तेज हुआ है। 5 और 6 अक्टूबर को ब्लैक सी और होर्मुज स्ट्रेट में दो अन्य जहाज भी हमलों की चपेट में आए थे। इन घटनाओं में कई भारतीय नाविक घायल हुए।

6 अक्टूबर: होर्मुज स्ट्रेट में हमला

होर्मुज स्ट्रेट में पनामा के झंडे वाले व्यापारिक जहाज ‘MT ऑन पीस’ पर हमला हुआ। जहाज में 17 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें से 11 के घायल होने की जानकारी सामने आई।

5 अक्टूबर: ब्लैक सी में दूसरा जहाज डूबा

रोमानिया के पास ब्लैक सी में MV रोयाद मम्मदोव नाम के जहाज पर भी हमला हुआ। जहाज पर तीन भारतीय नाविक मौजूद थे। घटना के बाद जहाज डूब गया और दो विदेशी नागरिकों की मौत हुई, जबकि 11 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया था कि इस जहाज को रूसी ड्रोन ने निशाना बनाया था।

संबंधित खबरें

अचानक कांपी अफगानिस्तान की धरती, 4.9 तीव्रता के झटकों से घबराए लोग, जानिए कहां था इस नए भूकंप का मुख्य केंद्र

अचानक कांपी अफगानिस्तान की धरती, 4.9 तीव्रता के झटकों से घबराए लोग, जानिए कहां था इस नए भूकंप का मुख्य केंद्र

विदेश
5 Oct 2026, 10:30 am
होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैती तेल टैंकर पर दागा गया गोला, ओमान की मदद से सुरक्षित निकाले गए सभी 5 भारतीय नाविक, जानिए पूरा मामला

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैती तेल टैंकर पर दागा गया गोला, ओमान की मदद से सुरक्षित निकाले गए सभी 5 भारतीय नाविक, जानिए पूरा मामला

विदेश
3 Oct 2026, 12:07 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

PM Modi के 25 साल पूरे: बोले- भारत विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा

7 Oct 2026
विदेश

Black Sea Attack: भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 48 घंटे में तीसरी घटना

7 Oct 2026
मध्यप्रदेश

RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार नहीं रहे, उज्जैन में हुआ निधन

7 Oct 2026
मध्यप्रदेश

ट्रेन की चपेट में आया अजगर, मौके पर मौत; वन विभाग ने तैयार किया पंचनामा

7 Oct 2026
मध्यप्रदेश

रायसेन शहर से बाहर जाएगी कृषि मंडी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण; 200 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा

7 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें