Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़राजनीतिमनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
PM Modi के 25 साल पूरे: बोले- भारत विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›ट्रेन की चपेट में आया अजगर, मौके पर मौत; वन विभाग ने तैयार किया पंचनामा

ट्रेन की चपेट में आया अजगर, मौके पर मौत; वन विभाग ने तैयार किया पंचनामा

सीहोर के बुधनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहा अजगर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर पंचनामा तैयार किया। पोस्टमार्टम के बाद विभागीय नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
7 Oct 2026
ट्रेन की चपेट में आया अजगर, मौके पर मौत; वन विभाग ने तैयार किया पंचनामा
रेलवे ट्रैक पार कर रहा अजगर ट्रेन की चपेट में आया।

Budhni Python News: सीहोर जिले के बुधनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक अजगर ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि अजगर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर-2 के नजदीक हुई। वन विभाग ने मृत अजगर का पंचनामा तैयार किया।

ट्रैक पर पड़ा मिला अजगर

बता दें, हादसे के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों की नजर मृत अजगर पर पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने मौके का वीडियो भी बनाया। स्टेशन स्टाफ ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर के शव को रेलवे ट्रैक से हटाया।

वन विभाग ने की कानूनी कार्रवाई

वन परिक्षेत्र अधिकारी रजित द्विवेदी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत अजगर का पंचनामा तैयार किया। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। अब पशु चिकित्सक से अजगर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद विभागीय नियमों के अनुसार उसके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जंगल से रेलवे ट्रैक तक पहुंचते हैं वन्यजीव

बुधनी का इलाका जंगल से जुड़ा होने के कारण यहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही देखने को मिलती है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगल से निकलकर कई बार जंगली जानवर रेलवे ट्रैक या आसपास के रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसी तरह अजगर भी जंगल से निकलकर रेलवे लाइन तक पहुंचा होगा। ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। 

संबंधित खबरें

RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार नहीं रहे, उज्जैन में हुआ निधन

RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार नहीं रहे, उज्जैन में हुआ निधन

मध्यप्रदेश
7 Oct 2026, 11:59 am
रायसेन शहर से बाहर जाएगी कृषि मंडी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण; 200 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा

रायसेन शहर से बाहर जाएगी कृषि मंडी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण; 200 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा

मध्यप्रदेश
7 Oct 2026, 11:15 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

PM Modi के 25 साल पूरे: बोले- भारत विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा

7 Oct 2026
विदेश

Black Sea Attack: भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 48 घंटे में तीसरी घटना

7 Oct 2026
मध्यप्रदेश

RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार नहीं रहे, उज्जैन में हुआ निधन

7 Oct 2026
मध्यप्रदेश

ट्रेन की चपेट में आया अजगर, मौके पर मौत; वन विभाग ने तैयार किया पंचनामा

7 Oct 2026
मध्यप्रदेश

रायसेन शहर से बाहर जाएगी कृषि मंडी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण; 200 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा

7 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें