Raisen Hardware Businessman Murder: रायसेन में गलत पहचान ने ली हार्डवेयर व्यापारी की जान, 48 घंटे में दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार
Raisen Hardware Businessman Murder: रायसेन के सांची क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि हमलावरों का निशाना उसका भाई था, लेकिन गलत पहचान के कारण राकेश की हत्या कर दी गई
Raisen Hardware Businessman Murder: रायसेन। रायसेन के सांची थाना क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि हमलावरों का निशाना राकेश नहीं, बल्कि उसका भाई था। लेकिन पहचान में हुई एक गलती ने राकेश की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
गलत पहचान बनी हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई की रात राकेश लोधी अपने मौसेरे भाई बबलेश लोधी के साथ दुकान बंद कर बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनकी बाइक रोक ली और तलवार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी फरार हो गए।
भाई की पत्नी से एकतरफा प्यार ने रची साजिश
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गोलू उर्फ धीरेन्द्र पाल, बाबू उर्फ प्रिंसराज और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि वह राकेश के भाई भगवानदास की पत्नी से एकतरफा प्रेम करता था। महिला की शादी भगवानदास से होने के बाद उसने बदला लेने की ठान ली और उसकी हत्या की साजिश रची।
निशाना भाई था, जान राकेश की चली गई
आरोपियों ने योजना के तहत भगवानदास पर हमला करने की तैयारी की थी, लेकिन अंधेरे में पहचान नहीं कर सके और गलती से उन्होंने भगवानदास की जगह उसके भाई राकेश को ही निशाना बना लिया और उस पर तलवार से हमला कर दिया। इसी गलती की वजह से एक निर्दोष की जान चली गई।
दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में गोलू उर्फ धीरेन्द्र पाल (25), बाबू उर्फ प्रिंसराज (25), दोनों निवासी करोंद, भोपाल, और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच सांची और सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।

