Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Nishatpura Railway Station bhopal: भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन 3 साल से वीरान, 6 करोड़ खर्च के बाद भी ट्रेनों का इंतजार

Nishatpura Railway Station bhopal: भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन 3 साल से वीरान, 6 करोड़ खर्च के बाद भी ट्रेनों का इंतजार

Nishatpura Railway Station bhopal: करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से तैयार निशातपुरा रेलवे स्टेशन पिछले तीन साल से उद्घाटन और ट्रेनों के नियमित ठहराव का इंतजार कर रहा है। स्टेशन तैयार होने के बावजूद यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

By Archana Yadav
18 Jul 2026
Nishatpura Railway Station bhopal: भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन 3 साल से वीरान, 6 करोड़ खर्च के बाद भी ट्रेनों का इंतजार
Nishatpura Railway Station bhopal

Nishatpura Railway Station bhopal: भोपाल। राजधानी भोपाल में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां इमारत तैयार है, प्लेटफॉर्म तैयार है और यात्री सुविधाएं भी मौजूद हैं, लेकिन यात्री और ट्रेनें अब भी नदारद हैं। करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन पिछले तीन साल से अपने उद्घाटन और ट्रेनों के ठहराव का इंतजार कर रहा है। स्टेशन तैयार होने के बावजूद इसे आम यात्रियों के लिए शुरू नहीं किया जा सका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी स्टेशन को शुरू करने में देरी क्यों हो रही है?

भोपाल स्टेशन का दबाव कम करने के लिए बनाया गया था

आपको सबसे अहम और चौकाने वाली बात बता दे कि, निशातपुरा रेलवे स्टेशन को भोपाल जंक्शन पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। इससे निशातपुरा, करोंद, आनंद नगर, नव कॉलोनी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को नजदीक से ट्रेन की सुविधा मिल सकती थी। रेलवे ने साल 2023 में स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया था, लेकिन इसके बाद भी यहां नियमित यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका।

स्टेशन तैयार, लेकिन यात्री सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं

और करीब 6 करोड़ रुपये लगाकर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार, प्रतीक्षालय, बिजली, पेयजल समेत कई सुविधाएं तैयार की गई हैं। इसके बावजूद ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से स्टेशन का इस्तेमाल यात्रियों के लिए नहीं हो पा रहा है। फिलहाल यहां भोपाल रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों को रोकने और मालगाड़ियों को लाइन क्लियर होने तक खड़ा करने जैसे काम हो रहे हैं। भोपाल सांसद आलोक शर्मा का इसपर यह करना है कि स्टेशन से जुड़े जरूरी काम पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को आगामी लोकसभा सत्र में उठाया जाएगा।

कनेक्टिविटी और दूसरे काम अभी बाकी

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, पार्किंग और बाहरी यात्री सुविधाओं से जुड़े कुछ काम अभी बाकी हैं। इसके अलावा आरओबी से जुड़े कार्य भी पूरे किए जाने हैं। इन कामों के साथ जरूरी प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद ही यहां ट्रेनों का नियमित ठहराव शुरू होने की उम्मीद है।

स्टेशन शुरू हुआ तो हजारों यात्रियों को फायदा

निशातपुरा रेलवे स्टेशन शुरू होने से आसपास के हजारों यात्रियों को राहत मिल सकती है। लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए भोपाल जंक्शन तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रियों का समय और आने-जाने का खर्च दोनों बचेंगे। वहीं भोपाल जंक्शन पर भी यात्री दबाव कम हो सकता है।

फिलहाल करोड़ों रुपए की लागत से तैयार यह स्टेशन अपने उद्घाटन और ट्रेनों के नियमित ठहराव का इंतजार कर रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि बाकी काम और जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर स्टेशन को आम यात्रियों के लिए शुरू किया जाए।

संबंधित खबरें

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

मध्यप्रदेश
11 Sept 2026, 07:19 pm
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

11 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें