Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़राजनीतिमनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
'नई नवेली' के 'फटा पटाखा' में यामी का धमाल, जॉम्बीज के साथ लगाए ठुमके
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मनोरंजन›'नई नवेली' के 'फटा पटाखा' में यामी का धमाल, जॉम्बीज के साथ लगाए ठुमके

'नई नवेली' के 'फटा पटाखा' में यामी का धमाल, जॉम्बीज के साथ लगाए ठुमके

यामी गौतम धर की फिल्म 'नई नवेली' के दूसरे गाने 'फटा पटाखा' में उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला है। जॉम्बीज के साथ डांस करती यामी के वीडियो पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
6 Oct 2026
'नई नवेली' के 'फटा पटाखा' में यामी का धमाल, जॉम्बीज के साथ लगाए ठुमके
यामी गौतम धर का गाना फटा पटाखा

Fata Patakha Released: यामी गौतम धर की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों अपने अलग तरह के फैंटेसी कंटेंट को लेकर चर्चा में है। फिल्म के दूसरे गाने 'फटा पटाखा' ने दस्तक दे दी है। गाने में यामी का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिल रहा है, जहां वह जॉम्बीज से घिरी डांस फ्लोर पर मस्ती करती नजर आती हैं।

जॉम्बीज के साथ यामी की अनोखी डांस पार्टी

बता दें, 'फटा पटाखा' का वीडियो सामान्य बॉलीवुड डांस नंबर से काफी अलग नजर आता है। इसमें फैंटेसी सेटिंग, अजीबोगरीब जॉम्बी लुक्स और यामी के एनर्जेटिक मूव्स को एक साथ पेश किया गया है। गाने का पूरा माहौल फिल्म की विचित्र और मजेदार दुनिया की झलक देता है।

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय जाहिर करनी शुरू कर दी। एक तरफ यामी के लुक और उनके डांस की तारीफ हो रही है, तो दूसरी ओर कुछ यूजर्स को इसका विजुअल ट्रीटमेंट पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने इसे कार्टून जैसा बताया है।

'भाभी तबाही' से कितनी अलग है नई पेशकश?

'नई नवेली' का यह दूसरा गाना है। इससे पहले 'भाभी तबाही' दर्शकों के सामने आया था। अब 'फटा पटाखा' को देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों गानों की प्रस्तुति में ज्यादा फर्क महसूस नहीं हो रहा है। हालांकि, नए ट्रैक में जॉम्बीज और फैंटेसी एलिमेंट इसे अलग पहचान देने की कोशिश करते हैं।

यामी के करियर का हटके किरदार

'नई नवेली' में यामी गौतम धर एक ऐसे रोल में दिखाई देने वाली हैं, जो उनके अब तक के फिल्मी सफर से काफी अलग बताया जा रहा है। फिल्म को फैंटेसी, फैमिली एंटरटेनमेंट और कॉमेडी के रंग में तैयार किया गया है। यही वजह है कि फिल्म की कहानी और यामी के किरदार को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

इन कलाकारों की भी दिखेगी झलक

फिल्म में यामी के अलावा अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी बालाजी मोहन ने संभाली है। आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं।

गाने को इन कलाकारों ने किया तैयार

'फटा पटाखा' का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। इसके बोल वायु ने लिखे हैं और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है। गाने की कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है।

दशहरा पर सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

वहीं, अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो के बैनर तले बनी 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को दशहरा रिलीज के तौर पर पेश किया जा रहा है। अब देखना होगा कि यामी का यह फैंटेसी अंदाज बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आता है।

संबंधित खबरें

पहले ही दिन ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, ₹95 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन; अजय देवगन का नया रिकॉर्ड

पहले ही दिन ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, ₹95 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन; अजय देवगन का नया रिकॉर्ड

मनोरंजन
3 Oct 2026, 05:39 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

'नई नवेली' के 'फटा पटाखा' में यामी का धमाल, जॉम्बीज के साथ लगाए ठुमके

6 Oct 2026
देश

Supreme Court में 3 नए जजों ने संभाली जिम्मेदारी, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ; 37 हुई न्यायाधीशों की संख्या

6 Oct 2026
मध्यप्रदेश

खंडवा से मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा प्रहार, बोले- मुस्लिम वोट खिसकने के डर से जांबाज पायलट की तारीफ तक नहीं कर रहे कांग्रेसी नेता

6 Oct 2026
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए 2027 से साल में दो बार होगी पीएससी की परीक्षा, सीएम मोहन ने 25 हजार रिसर्च फंड का भी किया ऐलान

6 Oct 2026
मध्यप्रदेश

विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस तो दरांता लेकर खड़ी हो गई महिला, ट्रैक्टर पर चढ़ी दूसरी ने कहा- नहीं मानूंगी आदेश

6 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें