Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP News: कैबिनेट में रुका विजय शाह पर अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव, अब SC में सरकार देगी एफिडेविट !

MP News: कैबिनेट में रुका विजय शाह पर अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव, अब SC में सरकार देगी एफिडेविट !

MP News: मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में अभियोजन स्वीकृति के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी।

By Admin
25 Aug 2026
MP News: कैबिनेट में रुका विजय शाह पर अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव, अब SC में सरकार देगी एफिडेविट !
कैबिनेट में रुका विजय शाह पर अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव

MP News: जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में अभियोजन स्वीकृति के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। प्रस्ताव को बैठक में लाने की तैयारी थी, लेकिन अंतिम दौर में इसे कैबिनेट के सामने रखने से रोक दिया गया। अब सरकार 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले या उस दौरान एफिडेविट के जरिए अपना पक्ष रख सकती है।

अभियोजन स्वीकृति का मामला करीब एक साल से लंबित

विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला करीब एक साल से लंबित है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(a) के तहत अभियोजन चलाने की अनुमति मांगी है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही राज्य सरकार को इस पर निर्णय लेने के निर्देश दे चुका है। ऐसे में अब 31 अगस्त की सुनवाई से पहले सरकार की ओर से दाखिल किए जाने वाले एफिडेविट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जनवरी में 2, मई में 4 सप्ताह का मिला था समय

19 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में सामने आया था कि एसआईटी अपनी जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट दे चुकी है, लेकिन अभियोजन स्वीकृति का मामला राज्य सरकार के पास लंबित है। कोर्ट ने सरकार को निर्णय लेने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था।

मई में जब मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो सरकार की ओर से फैसला नहीं लिए जाने पर कोर्ट ने पुराने निर्देशों का पालन करने और चार सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा। इसके बावजूद 23 जुलाई की सुप्रीम कोर्ट की ऑफिस रिपोर्ट में सामने आया कि 8 मई के आदेश के अनुपालन में अब तक कोई दस्तावेज दाखिल नहीं किया गया था।

महू में विजय शाह ने दिया था बयान

विजय शाह ने मई 2025 में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। यह बयान पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद इंदौर के महू स्थित रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मामला कानूनी प्रक्रिया में पहुंचा और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। अब एसआईटी की अभियोजन स्वीकृति की मांग पर सरकार को फैसला करना है।

अभियोजन की कार्रवाई आगे बढ़ा सकती है SIT

अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने पर भी मामला खत्म नहीं होगा। विजय शाह के मंत्री पद से हटने के बाद एसआईटी उनके खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई आगे बढ़ा सकती है और उस स्थिति में सरकार की पूर्व अनुमति की जरूरत नहीं होने की बात सामने आई है।

संबंधित खबरें

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

मध्यप्रदेश
11 Sept 2026, 07:19 pm
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

11 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें