NEET UG 2026 Counselling: एमपी में पहले राउंड का संभावित शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
MP NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का संभावित शेड्यूल जारी हो गया है। जानें रजिस्ट्रेशन, सीट मैट्रिक्स, मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट की पूरी टाइमलाइन।
भोपाल। मध्य प्रदेश में NEET UG 2026 काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए कुछ बड़ा सा अपडेट सामने आया है. चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME) ने पहला राउंड की काउंसलिंग के लिए संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है, और एडमिशन नियमों को फाइनल करने वाला काम भी लगभग पूरा हो चुका है. पहले चरण में आने वाले अभ्यर्थी 5 अगस्त से लेकर 13 अगस्त रात 11:59 बजे तक DME के एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
11 अगस्त को आएगी सीट मैट्रिक्स
काउंसलिंग शुरू होने से पहले 11 अगस्त को सभी सरकारी और निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स जारी कर दी जाएगी। अगर किसी उम्मीदवार को सीटों को लेकर कोई आपत्ति लगे तो वह 12 अगस्त शाम 5 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. आपत्तियों के निराकरण के बाद 13 अगस्त को अंतिम सीट मैट्रिक्स प्रकाशित होगी.
14 अगस्त मेरिट लिस्ट , फिर चॉइस फिलिंग
इसके बाद 14 अगस्त को DME मध्य प्रदेश की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी करेगा. फिर प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार 15 से 18 अगस्त तक अपने पसंदीदा मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग वाला स्टेप पूरा कर सकेंगे. यही विकल्प आगे चलकर पहले राउंड की सीटों के आवंटन का आधार बनेगा.
20 अगस्त को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 20 अगस्त को घोषित किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 21 से 27 अगस्त शाम 6 बजे तक संबंधित मेडिकल या डेंटल कॉलेज पहुंच कर दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगर निर्धारित समय में रिपोर्ट नहीं किया गया, तो आवंटित सीट पर असर हो सकता है.
अपग्रेडेशन विकल्प भरना अब रहेगा अनिवार्य
इस बार काउंसलिंग में अपग्रेडेशन विकल्प देना जरूरी कर दिया गया है. एडमिशन के समय हर छात्र को Yes या No में अपग्रेडेशन चुनना होगा. अगर यह विकल्प नहीं भरा गया, तो एडमिशन स्लिप जारी नहीं होगी. हालांकि अभ्यर्थियों को 27 अगस्त रात 11:55 बजे तक अपने लॉगिन के जरिए इस विकल्प में बदलाव करने की सुविधा भी मिलेगी.
DME की जरूरी सलाह
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे हर तारीख और समय-सीमा का सख्ती से पालन करें. साथ ही उन्होंने यह भी सलाह दी है कि काउंसलिंग से जुड़े सभी अपडेट, नोटिस और महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए अभ्यर्थी DME के आधिकारिक पोर्टल पर नियमित तौर पर नजर रखें. ताकि रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग या एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी कोई अहम तारीख हाथ से न निकल जाए.