Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›नवरात्रि में लाड़ली बहनों की बल्ले-बल्ले, आज जारी होगी 41वीं किस्त; जानिए खाते में कितने पैसे आएंगे?

नवरात्रि में लाड़ली बहनों की बल्ले-बल्ले, आज जारी होगी 41वीं किस्त; जानिए खाते में कितने पैसे आएंगे?

मध्यप्रदेश में आज उमरिया के गुरुवाही गांव से लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में ₹1500 भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव 144.16 करोड़ रुपये के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
14 Oct 2026
नवरात्रि में लाड़ली बहनों की बल्ले-बल्ले, आज जारी होगी 41वीं किस्त; जानिए खाते में कितने पैसे आएंगे?
नवरात्रि में लाड़ली बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित सम्मेलन से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500-₹1,500 ट्रांसफर किए जाने हैं। कार्यक्रम में जिले को 144.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि

जानकारी के अनुसार,  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र सामान्य लाभार्थी महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इस बार 41वीं किस्त के रूप में करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ₹1,500 प्रति लाभार्थी भेजे जाने हैं। राशि आधार से जुड़े और डीबीटी सुविधा सक्रिय बैंक खातों में अंतरित की जाती है।

महिलाओं को आर्थिक सहारा देना है योजना का उद्देश्य

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना तथा परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

उमरिया को मिलेंगे 136 विकास कार्य

बता दें, मुख्यमंत्री के गुरुवाही प्रवास के दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में कुल 136 कार्य शामिल हैं, जिनकी अनुमानित लागत 14,415.93 लाख रुपये यानी करीब 144.16 करोड़ रुपये बताई गई है।

इनमें 68 कार्यों का लोकार्पण और 68 कार्यों का भूमिपूजन किया जाना है। लोकार्पण वाले कार्यों की लागत 8,731.55 लाख रुपये, जबकि भूमिपूजन वाले कार्यों की लागत 5,684.41 लाख रुपये है। ये परियोजनाएं बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं।

बांधवगढ़ और मानपुर में कहां होंगे काम?

बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र: यहां 5,906.99 लाख रुपये की लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण और 3,225.22 लाख रुपये के 46 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है।

मानपुर विधानसभा क्षेत्र: इस क्षेत्र में 2,824.56 लाख रुपये की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 2,459.16 लाख रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन किया जाना है।

इस तरह सम्मेलन में महिला हितग्राहियों को आर्थिक सहायता देने के साथ जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाने की योजना है।

संबंधित खबरें

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 01:12 pm
भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 01:03 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल के VIP रोड पर कॉलेज बस पलटी, 11 लोग घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

27 Oct 2026
विदेश

अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

27 Oct 2026
देश

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें