Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में विराजेंगे गोपाल कृष्ण: CM मोहन यादव का बयान चर्चा में

अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में विराजेंगे गोपाल कृष्ण: CM मोहन यादव का बयान चर्चा में

CM मोहन यादव ने वाराणसी में कहा कि अयोध्या में रामलला के बाद मथुरा में गोपाल कृष्ण भी विराजेंगे। उन्होंने गौशालाओं और धार्मिक पर्यटन की योजनाएं बताईं।

Abdulbreaking Team
By Abdulbreaking Team
11 Nov 2026
अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में विराजेंगे गोपाल कृष्ण: CM मोहन यादव का बयान चर्चा में
CM मोहन यादव का बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम अयोध्या में पूरे वैभव के साथ विराजमान हुए हैं, उसी तरह जल्द ही भगवान गोपाल कृष्ण भी मथुरा में विराजमान होंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने और गोवंश संरक्षण के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी।

10 हजार गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौशालाएं बनेंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम किया जा रहा है। पहले जहां कांजी हाउस बनाए जाते थे, उनकी जगह अब 10 हजार गायों की देखभाल करने वाली हाईटेक गौशालाएं शुरू की जा रही हैं। प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए भी कार्ययोजना पर काम चल रहा है। पशुपालकों को गौपालन के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

श्रीकृष्ण ने सत्ता नहीं, धर्म और सत्य का मार्ग चुना

मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण को लोकतंत्र का नायक बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी सत्ता हासिल करने का प्रयास नहीं किया। उनका जीवन धर्म, सत्य और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण ने सत्य की लड़ाई लड़कर विजय प्राप्त की और लोगों को हर परिस्थिति में साहस के साथ मुस्कराते हुए जीवन जीने का संदेश दिया।

गोवर्धन पर्वत उठाकर दिया प्रकृति से प्रेम का संदेश

मुख्यमंत्री ने वाराणसी के गोवर्धन नाथ मंदिर में दर्शन किए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का करीब पांच हजार साल पुराना इतिहास आज भी लोगों को धर्म और सच्चाई की राह दिखाता है। गोवर्धन पर्वत उठाकर श्रीकृष्ण ने इंद्र देव के अभिमान को समाप्त किया और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कर्म आधारित जीवन पद्धति में भगवान कृष्ण सभी के लिए प्रेरणा हैं।

काशी के विकास कार्यों की सराहना

मोहन यादव ने काशी के गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों के राष्ट्राध्यक्षों को भगवद्गीता भेंट कर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नमो घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजा उत्सव में हिस्सा लिया और जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से मुलाकात की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डीपी यादव, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:25 pm
बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:30 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

12 Nov 2026
मनोरंजन

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

12 Nov 2026
देश

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

12 Nov 2026
विदेश

न्यूयॉर्क में 96 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत: रेस्क्यू में जुटे 250 राहतकर्मी

12 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें