Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़राजनीतिमनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
Supreme Court में 3 नए जजों ने संभाली जिम्मेदारी, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ; 37 हुई न्यायाधीशों की संख्या
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›मेट्रो की मशीनें पहुंचीं तो भड़के विधायक, आतिफ बोले- पहले अनुमति लाओ, फिर काम करो

मेट्रो की मशीनें पहुंचीं तो भड़के विधायक, आतिफ बोले- पहले अनुमति लाओ, फिर काम करो

भोपाल में शाही कब्रिस्तान के पास मेट्रो की बैरिकेडिंग और मशीनें पहुंचने पर कांग्रेस विधायक आतिफ अकील नाराज हो गए। उन्होंने बिना अनुमति काम पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को काम रोकने को कहा। विधायक शाही कब्रिस्तान के नीचे से प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो रूट का पहले से विरोध कर रहे हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
6 Oct 2026
मेट्रो की मशीनें पहुंचीं तो भड़के विधायक, आतिफ बोले- पहले अनुमति लाओ, फिर काम करो
मेट्रो के कब्रिस्तान में से अंडरग्राउंड रूट निकालने को लेकर कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने जताई नाराजगी।

Bhopal Metro Controversy: भोपाल में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज-2 के निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार देर रात भोपाल टॉकीज के पास स्थित शाही कब्रिस्तान में मेट्रो की टीम के पहुंचने और बैरिकेडिंग शुरू करने पर उत्तर विधानसभा से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील मौके पर पहुंच गए। विधायक ने मेट्रो अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सामने कड़ी नाराजगी जाहिर की और बिना अनुमति काम किए जाने पर सवाल उठाए।

विधायक ने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि “चलो बाहर निकलो, वरना बदतमीजी करने लगूंगा।” उनका कहना था कि कब्रिस्तान की जमीन पर किसी भी तरह का काम शुरू करने से पहले संबंधित औकाफ संस्था से विधिवत अनुमति ली जानी चाहिए।

बैरिकेडिंग पर बढ़ा विवाद

सोमवार रात विधायक आतिफ अकील को जानकारी मिली कि मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारी-कर्मचारी शाही कब्रिस्तान के पास पहुंचकर बैरिकेड्स लगा रहे हैं। टीम के साथ निर्माण से जुड़ी मशीनें और अन्य सामान भी मौके पर पहुंचा था।

जानकारी मिलते ही विधायक स्थानीय समाज के लोगों के साथ वहां पहुंचे। मौके पर उन्होंने मेट्रो अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से काम रोकने को कहा। विधायक ने सवाल उठाया कि जब जमीन को लेकर अनुमति और स्वामित्व से जुड़े मुद्दे स्पष्ट नहीं हैं, तो निर्माण सामग्री और मशीनें यहां किस आधार पर लाई गईं।

‘पहले शाही औकाफ से परमिशन लाएं, फिर काम करें’

बता दें, आतिफ अकील ने अधिकारियों से कहा कि शाही कब्रिस्तान की जमीन पर बिना अनुमति किसी भी तरह की गतिविधि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या काम शुरू करने से पहले संबंधित पक्ष को इसकी जानकारी दी गई थी। विधायक का कहना था कि पहले शाही औकाफ से आवश्यक अनुमति ली जाए और उसके बाद ही मेट्रो का काम आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस की भूमिका पर भी नाराजगी जताई।

मौके पर मौजूद समाज के लोगों के साथ विधायक ने स्पष्ट किया कि निर्माण एजेंसी को सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने वहां मौजूद मशीनों और निर्माण सामग्री को हटाने की मांग की। साथ ही, विधायक ने कहा कि जब तक संबंधित प्राधिकरण से अनुमति नहीं मिलती, तब तक कब्रिस्तान की जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण या बैरिकेडिंग नहीं की जानी चाहिए।

कब्रिस्तान के नीचे से अंडरग्राउंड मेट्रो रूट पर आपत्ति

दरअसल, विधायक आतिफ अकील की मुख्य आपत्ति मेट्रो के उस प्रस्तावित हिस्से को लेकर है, जो शाही कब्रिस्तान के नीचे से अंडरग्राउंड गुजरने वाला है। उनका कहना है कि शाही कब्रिस्तान में उनके बाप-दादा समेत कई लोगों की कब्रें हैं। ऐसे में वे इस स्थान से मेट्रो रूट निकाले जाने का विरोध कर रहे हैं।

उनका तर्क है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके लिए ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से जुड़े अधिकारों तथा वैधानिक प्रक्रियाओं का भी पालन होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कब्रिस्तान की जमीन पर काम शुरू नहीं किया जाना चाहिए। इसी वजह से विधायक पहले भी इस रूट को लेकर विरोध दर्ज करा चुके हैं। उनका कहना है कि शाही कब्रिस्तान के नीचे से मेट्रो का रूट नहीं निकाला जाना चाहिए।

वक्फ अधिकरण में भी चल रही सुनवाई

शाही कब्रिस्तान से जुड़े मेट्रो रूट को लेकर मामला मध्य प्रदेश राज्य वक्फ अधिकरण तक भी पहुंच चुका है। वहां इस मुद्दे पर सुनवाई चल रही है और संबंधित पक्ष अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं।

संबंधित खबरें

खंडवा से मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा प्रहार, बोले- मुस्लिम वोट खिसकने के डर से जांबाज पायलट की तारीफ तक नहीं कर रहे कांग्रेसी नेता

खंडवा से मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा प्रहार, बोले- मुस्लिम वोट खिसकने के डर से जांबाज पायलट की तारीफ तक नहीं कर रहे कांग्रेसी नेता

मध्यप्रदेश
6 Oct 2026, 03:20 pm
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए 2027 से साल में दो बार होगी पीएससी की परीक्षा, सीएम मोहन ने 25 हजार रिसर्च फंड का भी किया ऐलान

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए 2027 से साल में दो बार होगी पीएससी की परीक्षा, सीएम मोहन ने 25 हजार रिसर्च फंड का भी किया ऐलान

मध्यप्रदेश
6 Oct 2026, 02:20 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

Supreme Court में 3 नए जजों ने संभाली जिम्मेदारी, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ; 37 हुई न्यायाधीशों की संख्या

6 Oct 2026
मध्यप्रदेश

खंडवा से मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा प्रहार, बोले- मुस्लिम वोट खिसकने के डर से जांबाज पायलट की तारीफ तक नहीं कर रहे कांग्रेसी नेता

6 Oct 2026
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए 2027 से साल में दो बार होगी पीएससी की परीक्षा, सीएम मोहन ने 25 हजार रिसर्च फंड का भी किया ऐलान

6 Oct 2026
मध्यप्रदेश

विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस तो दरांता लेकर खड़ी हो गई महिला, ट्रैक्टर पर चढ़ी दूसरी ने कहा- नहीं मानूंगी आदेश

6 Oct 2026
मध्यप्रदेश

मेट्रो की मशीनें पहुंचीं तो भड़के विधायक, आतिफ बोले- पहले अनुमति लाओ, फिर काम करो

6 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें