Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›विदेश›होर्मुज के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर ड्रोन हमला, 2 नाविक लापता

होर्मुज के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर ड्रोन हमला, 2 नाविक लापता

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय क्रू वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन हमला हुआ। जिसमें 11 भारतीय नाविकों में से 9 को बचाया गया, जबकि 2 लापता हैं। एमटी वाल्थेरा समेत अन्य जहाजों पर हमलों की खबरों के बीच भारत ने व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
12 Oct 2026
होर्मुज के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर ड्रोन हमला, 2 नाविक लापता
भारतीय क्रू वाले एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर हुआ ड्रोन हमला

Strait of Hormuz Attack: होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारतीय नाविकों वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ओमान के सोहर बंदरगाह के पास ड्रोन हमला हुआ। जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नाविकों में से 9 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 2 की तलाश जारी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच भारत ने व्यापारिक जहाजों और नाविकों को निशाना बनाने वाले हमले तत्काल रोकने की अपील की है।

तीन दिनों में तीन जहाजों पर हमला

जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में भारतीय क्रू वाले तीन जहाजों को निशाना बनाया गया। इनमें एमटी पेट्रो डॉल्फिन और एमटी वाल्थेरा पर रविवार को हमला किया गया। हालांकि, इन घटनाओं के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से इस अहम समुद्री मार्ग पर मालवाहक जहाजों और उनमें काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पेट्रो डॉल्फिन के दो नाविकों की तलाश जारी

बता दें, निकारागुआ के झंडे वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ओमान के सोहर बंदरगाह के नजदीक ड्रोन हमले की सूचना दी गई। जहाज पर कुल 11 भारतीय नाविक सवार थे। इनमें से 9 को बचा लिया गया है, जबकि दो अन्य का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि भारतीय अधिकारी लापता नाविकों की तलाश के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास भी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और घटनाक्रम पर नजर रख रहा है।

भारत ने व्यापारिक जहाजों पर हमले रोकने की अपील की

भारतीय विदेश मंत्रालय ने व्यापारिक जहाजों पर हमलों की निंदा करते हुए सभी संबंधित पक्षों से तनाव कम करने की अपील की है। भारत ने कहा है कि जहाजों, नाविकों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। मंत्रालय ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया और विवादों का समाधान बातचीत तथा कूटनीति के जरिए निकालने पर जोर दिया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध व्यापार जारी रखने की जरूरत भी दोहराई।

पिछले सप्ताह भी ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले एक जहाज पर हमले को लेकर भारत ने चिंता जताई थी। विदेश मंत्रालय ने तब भी समुद्री जहाजों पर हमले रोकने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की थी।

संबंधित खबरें

अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

विदेश
27 Oct 2026, 12:13 pm
नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प का फूटा गुस्सा, नॉर्वे को गाली दी; बोले- वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहता

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प का फूटा गुस्सा, नॉर्वे को गाली दी; बोले- वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहता

विदेश
26 Oct 2026, 06:00 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल के VIP रोड पर कॉलेज बस पलटी, 11 लोग घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

27 Oct 2026
विदेश

अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

27 Oct 2026
देश

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें