Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›व्यापार›Gold Silver Price: चांदी ₹2,299 उछली, ₹2.44 लाख किलो पहुंची; सोना ₹610 सस्ता, जानिए ताजा भाव

Gold Silver Price: चांदी ₹2,299 उछली, ₹2.44 लाख किलो पहुंची; सोना ₹610 सस्ता, जानिए ताजा भाव

Gold Silver Price: 26 अगस्त को सोना 610 रुपये गिरकर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 2,299 रुपये बढ़कर 2.44 लाख रुपये किलो पहुंच गई।

By Pragati Chaurasiya
26 Aug 2026
Gold Silver Price: चांदी ₹2,299 उछली, ₹2.44 लाख किलो पहुंची; सोना ₹610 सस्ता, जानिए ताजा भाव
सोना चांदी के भाव में बदलाव

Gold Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में 26 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। 24 कैरेट सोने का भाव 610 रुपये घटकर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में 2,299 रुपये का उछाल आया और यह 2.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

सोने के भाव में आई गिरावट

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 26 अगस्त को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 610 रुपये कम हुई। गिरावट के बाद इसका भाव 1,61,000 रुपये पर आ गया। हालांकि, इस साल सोने की कीमतों में कुल मिलाकर बड़ी तेजी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब 1.33 लाख रुपये पर था। मौजूदा स्तर से तुलना करें तो सोने की कीमत में करीब 28 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

चांदी ने फिर पकड़ी तेजी

वहीं सोने के मुकाबले चांदी 26 अगस्त को हाई देखने को मिली। जिसमें एक किलोग्राम चांदी 2,299 रुपये महंगी होकर 2.44 लाख रुपये पर पहुंच गई। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव करीब 2.30 लाख रुपये प्रति किलो था। इस लिहाज से साल के दौरान चांदी की कीमत में करीब 14 हजार रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।

जनवरी में दोनों धातुओं ने बनाया था रिकॉर्ड

बता दें, साल 2026 की शुरुआत में सोने और चांदी ने कीमतों के नए ऊंचे स्तर भी देखे। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था। इसी अवधि में चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का ऑलटाइम हाई दर्ज किया था। इसके बाद दोनों धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। निवेशकों की नजर अब आने वाले महीनों में वैश्विक बाजार के रुख और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी पर बनी हुई है।

दिसंबर तक और महंगी हो सकती हैं कीमती धातुएं

कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, सोने को आम निवेशकों के साथ दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों से भी समर्थन मिल रहा है। केंद्रीय बैंक लगातार अपने भंडार में सोना जोड़ रहे हैं, जिससे इसकी मांग को सहारा मिल रहा है। उनके अनुमान के मुताबिक, अगर मौजूदा परिस्थितियां बनी रहती हैं तो दिसंबर तक सोने का भाव 1.70 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। बाजार की स्थिति अनुकूल रहने पर चांदी भी तेजी पकड़ सकती है और इसका भाव 3 लाख रुपये प्रति किलो तक जाने की संभावना जताई गई है।

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें