Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP से हरदीप पुरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए, हेमंत खंडेलवाल ने निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त किया
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›विदेश›यूरोप में कई विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कई विमानों को बदलना पड़ा रास्ता

यूरोप में कई विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कई विमानों को बदलना पड़ा रास्ता

यूरोप में गुरुवार को कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया। फ्रांस, इटली, फिनलैंड, बुल्गारिया और चेक गणराज्य से जुड़ी उड़ानों के रूट बदले गए। कुछ विमानों को फाइटर जेट की निगरानी में उतारा गया। दो दिन पहले भी करीब 10 विमानों को धमकियां मिली थीं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
5 Nov 2026
यूरोप में कई विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कई विमानों को बदलना पड़ा रास्ता
यूरोप में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threats in Europe: यूरोप के कई देशों में गुरुवार को विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद हवाई सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर आ गई। फिनलैंड, इटली, फ्रांस, चेक गणराज्य और बुल्गारिया से जुड़ी उड़ानों को निशाना बनाया गया है। धमकियों के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कदम उठाए। कई विमानों के निर्धारित रूट बदल दिए गए, जबकि कुछ को फाइटर जेट की निगरानी में सुरक्षित उतारा गया। विमानों में सवार यात्रियों को बाहर निकालकर जांच की गई। फिलहाल इन धमकियों के पीछे किसका हाथ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

आयरलैंड से इटली जा रही फ्लाइट को फ्रांस में उतारा

सूत्रों के मुताबिक, बम धमकी का अलर्ट मिलने के बाद एर लिंगस एयरलाइन की आयरलैंड से इटली जा रही फ्लाइट का रूट बदल दिया गया। विमान को फ्रांस की ओर मोड़ते हुए नॉर्मंडी स्थित एव्रू सैन्य एयरबेस पर उतारा गया। फ्रांस की वायुसेना ने सुरक्षा के मद्देनजर विमान के साथ फाइटर जेट भी भेजे। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू के कार्यालय के मुताबिक, विमान में 151 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विमान की बारीकी से तलाशी शुरू की।

रोम और वियना जाने वाली उड़ानें भी जांच के दायरे में

बता दें, फिनलैंड से इटली जा रही फिनएयर की हेलसिंकी-रोम फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली। इसके बाद इतालवी फाइटर जेट की निगरानी में विमान को रोम पहुंचाया गया। वहां बम निरोधक विशेषज्ञों ने उसकी जांच की। इसी तरह हेलसिंकी से वियना जा रही जेटटाइम की फ्लाइट को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई। सुरक्षा के मद्देनजर विमान का रूट बदला गया और उसे ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में उतारा गया। मिलान से पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ जा रही विज एयर की फ्लाइट को भी इसी तरह का अलर्ट मिला। इसके बाद विमान को निर्धारित गंतव्य के बजाय वियना में उतारने का फैसला लिया गया।

बुल्गारिया में तीन उड़ानों को मिली धमकी

बुल्गारिया की राजधानी सोफिया पहुंचने वाली रयानएयर की तीन उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर है। इनमें दो विमान डेनमार्क के कोपेनहेगन और स्पेन के मैड्रिड से आ रहे थे। दोनों को सोफिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। वहीं, लंदन से आने वाली तीसरी फ्लाइट का रूट बदलकर उसे बुल्गारिया के दूसरे बड़े शहर प्लोवदिव में लैंड कराया गया।

प्राग एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चेक गणराज्य की राजधानी प्राग जाने वाली चार उड़ानों को भी बम की धमकी मिलने की सूचना दी गई। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए आपातकालीन लैंडिंग की तैयारियां शुरू कीं। लगातार मिल रहे अलर्ट के कारण यूरोप के कई हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई। एजेंसियां धमकियों की गंभीरता का पता लगाने में जुटी हैं।

दो दिन पहले भी मिली थीं धमकियां

हालांकि, यूरोप में विमानों को निशाना बनाने की धमकियों का यह पहला मामला नहीं है। इससे दो दिन पहले भी करीब 10 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। जांच के दौरान उन सभी धमकियों को फर्जी पाया गया था और किसी विमान में विस्फोटक नहीं मिला था।

संबंधित खबरें

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट पर जमाया कब्जा; हाउस में भी बहुमत के करीब

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट पर जमाया कब्जा; हाउस में भी बहुमत के करीब

विदेश
4 Nov 2026, 11:29 am
अमेरिकी चुनाव से पहले ईरान के केश्म द्वीप पर धमाका, US पर हमले का आरोप; ईरान ने 2 ड्रोन गिराने का किया दावा

अमेरिकी चुनाव से पहले ईरान के केश्म द्वीप पर धमाका, US पर हमले का आरोप; ईरान ने 2 ड्रोन गिराने का किया दावा

विदेश
3 Nov 2026, 11:52 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP से हरदीप पुरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए, हेमंत खंडेलवाल ने निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त किया

5 Nov 2026
विदेश

यूरोप में कई विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कई विमानों को बदलना पड़ा रास्ता

5 Nov 2026
मनोरंजन

Ramayana Review: 4000 करोड़ की फिल्म में यश ने लूटी महफिल, रणबीर कपूर की एक्टिंग ने किया निराश; कैसी है रामायण?

5 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में खाद की कमी पर कलेक्टरों की जवाबदेही तय, CM ने दिए सख्त निर्देश

5 Nov 2026
देश

दिल्ली के चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 लोगों की मौत; मलबे में 15 के दबे होने की आशंका

5 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें