Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल में हॉकी का महासंग्राम! सलीमा टेटे को मिली टीम इंडिया की कमान, जानें कब-किससे भिड़ेगा भारत

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम! सलीमा टेटे को मिली टीम इंडिया की कमान, जानें कब-किससे भिड़ेगा भारत

भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का रोमांच 19 नवंबर से शुरू होगा। हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। सलीमा टेटे को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
10 Nov 2026
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम! सलीमा टेटे को मिली टीम इंडिया की कमान, जानें कब-किससे भिड़ेगा भारत
भोपाल में हॉकी का रोमांच

Women's Asian Champions Trophy 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के बड़े मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार है। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टार गोलकीपर सविता पुनिया को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। प्रतियोगिता 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होगी।

सलीमा टेटे के हाथों में टीम इंडिया की कमान

बता दें, हॉकी इंडिया की चयन समिति ने आगामी टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम की अगुवाई सलीमा टेटे करेंगी। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भारतीय टीम को काफी उम्मीदें रहेंगी। इस बार टीम में युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है। चयनकर्ताओं का फोकस अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आजमाने पर है।

सविता पुनिया की गैरमौजूदगी

इस बार टीम चयन में अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया को जगह नहीं मिली है। उनकी गैरमौजूदगी में गोलपोस्ट की जिम्मेदारी बंसारी सोलंकी और बिचू देवी खारिबाम के कंधों पर होगी। अब इन दोनों युवा गोलकीपरों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी। घरेलू मैदान पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और टीम के भरोसे पर खरा उतरने का मौका मिलेगा।

भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होंगे मुकाबले

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भोपाल के नवनिर्मित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नाथू बरखेड़ा में किया जाएगा। दस दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एशिया की छह टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

19 नवंबर को मलेशिया से भिड़ेगा भारत

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद लगातार अलग-अलग एशियाई टीमों से मुकाबले होंगे।

भारतीय टीम का पूरा लीग शेड्यूल:

  • 19 नवंबर: भारत बनाम मलेशिया
  • 21 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण कोरिया
  • 22 नवंबर: भारत बनाम थाईलैंड
  • 24 नवंबर: भारत बनाम चीन
  • 25 नवंबर: भारत बनाम जापान
  • 27 नवंबर: सेमीफाइनल मुकाबले
  • 28 नवंबर: तीसरे स्थान का मुकाबला और फाइनल

भारतीय महिला हॉकी टीम का स्क्वॉड

गोलकीपर: बंसारी सोलंकी, बिचू देवी खारिबाम।

डिफेंडर: निक्की प्रधान, ज्योति, ज्योति सिंह, सुशीला चानू लाथनथलुआंगी, पूजा साहू।

मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), रुतुजा दादासो पिसाल, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, साक्षी राणा, बलजीत कौर, इशिका।

फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेमसियामी, मुमताज खान।

संबंधित खबरें

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:25 pm
बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:30 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

12 Nov 2026
मनोरंजन

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

12 Nov 2026
देश

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

12 Nov 2026
विदेश

न्यूयॉर्क में 96 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत: रेस्क्यू में जुटे 250 राहतकर्मी

12 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें