Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल के 18 मैदानों में होगा रावण दहन, बारिश का अलर्ट जारी; यहां देखें पूरी लिस्ट

भोपाल के 18 मैदानों में होगा रावण दहन, बारिश का अलर्ट जारी; यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में आज दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। भोपाल में 18 मैदानों पर रावण दहन होगा, जिसमें कोलार में 105 फीट और जंबूरी मैदान में 101 फीट का पुतला जलेगा। बारिश की आशंका के बीच आयोजकों ने विशेष इंतजाम किए हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
20 Oct 2026
भोपाल के 18 मैदानों में होगा रावण दहन, बारिश का अलर्ट जारी; यहां देखें पूरी लिस्ट
भोपाल में मनाया जाएगा दशहरा

Bhopal News: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज मध्य प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहरों से लेकर कस्बों तक रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भोपाल में 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना को देखते हुए आयोजकों ने पुतलों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

भोपाल में 18 मैदानों पर होगा रावण दहन

जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में इस बार दशहरे पर अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोलार हिंदू उत्सव समिति की ओर से 105 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इस पुतले को जयपुर के कलाकारों ने तैयार किया है। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाने में करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा जंबूरी मैदान में 101 फीट और कलियासोत ग्राउंड में 90 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। टीटी नगर दशहरा मैदान में 55 फीट और बिट्टन मार्केट में 53 फीट का रावण जलाया जाएगा। कोलार और छोला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने का कार्यक्रम है।

इन 18 स्थानों पर जलेगा रावण का पुतला

बता दें, भोपाल में दशहरे के अवसर पर कुल 18 मैदानों में रावण दहन की तैयारी की गई है। इनमें बैरागढ़, गांधी नगर, कोहेफिजा, छोला, हाउसिंग बोर्ड, अशोका गार्डन, जंबूरी मैदान, अयोध्या नगर, भेल, एमवीएम कॉलेज, बिट्टन मार्केट, लहारपुरा, 5 नंबर बस स्टॉप, ओल्ड कैंपियन, टीटी नगर, कोलार, शाहपुरा और कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड शामिल हैं।

बारिश की आशंका

वहीं, दशहरे के दिन प्रदेश के कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में उत्सव समितियों के सामने पुतलों को सुरक्षित रखने की चुनौती है। आयोजकों ने बारिश से बचाव के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।

बांके बिहारी मंदिर से निकलेगा पारंपरिक चल समारोह

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि भोपाल के छोला दशहरा मैदान में रावण दहन से पहले मारवाड़ी रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर से पारंपरिक चल समारोह निकाला जाएगा। यह समारोह विभिन्न मार्गों से होते हुए घोड़ा नक्कास के रास्ते छोला दशहरा मैदान पहुंचेगा। चल समारोह में करीब 10 झांकियां, बैंड, शहनाई, पुलिस बैंड, दुल-दुल घोड़ी और आदिवासी टोली आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन के दौरान रात करीब 9 बजे रावण दहन किया जाएगा।

दशहरे पर शस्त्र पूजन और शौर्य प्रदर्शन

दशहरे के अवसर पर पुलिस लाइन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, अखाड़ों और मंदिरों में शस्त्र पूजन किया जाएगा। करणी सेना की ओर से सेमरा स्थित एकतापुरी दशहरा मैदान में शस्त्र पूजन के साथ शौर्य प्रदर्शन आयोजित होगा।

वहीं, प्रगतिशील क्षेत्रीय राजपूत संस्था की ओर से होशंगाबाद रोड स्थित भवन में कार्यक्रम रखा गया है। चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन में महा राजपूत समाज पारंपरिक शस्त्र पूजन करेगा। इन आयोजनों की शुरुआत मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की आराधना से होगी।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। इस दिन भगवान श्रीराम की रावण पर विजय को याद करते हुए रावण दहन किया जाता है। मध्य प्रदेश में भी धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शस्त्र पूजन के साथ पर्व मनाया जाएगा।

संबंधित खबरें

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 01:12 pm
भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 01:03 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल के VIP रोड पर कॉलेज बस पलटी, 11 लोग घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

27 Oct 2026
विदेश

अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

27 Oct 2026
देश

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें