Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में लूटपाट के बाद सोने का दांत भी ले गए बदमाश

भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में लूटपाट के बाद सोने का दांत भी ले गए बदमाश

भोपाल के शाहजहानाबाद स्थित वाजपेयी नगर की मल्टी में 75 वर्षीय कलरी देवी की हत्या का मामला सामने आया है। बदमाश घर से गहने लूटने के साथ महिला के मुंह से सोने का दांत भी निकाल ले गए। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस पहुंची। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
6 Nov 2026
भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में लूटपाट के बाद सोने का दांत भी ले गए बदमाश
भोपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या ( AI जनरेटेड)

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर स्थित मल्टी में 75 वर्षीय कलरी देवी का शव उनके फ्लैट में मिला। घर में लूटपाट भी की गई है। बदमाश महिला के मुंह से सोने का दांत निकालकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फ्लैट के अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव

बता दें, कलरी देवी वाजपेयी नगर की एक मल्टी में अकेले रहती थीं। शुक्रवार सुबह उनके घर का दरवाजा खुला देखकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला अंदर पहुंची। वहां कलरी देवी को मृत अवस्था में देखकर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मुंह से निकाला सोने का दांत

साथ ही बुजुर्ग महिला के गले पर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। बदमाश उनके मुंह से सोने का दांत भी निकालकर ले गए। इसके अलावा घर में रखे अन्य आभूषण भी गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या और लूट की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।

सुबह 4 बजे पड़ोसियों को घटना का पता चला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला ने कलरी देवी के फ्लैट का दरवाजा खुला देखा था। अंदर जाने पर उन्हें महिला का शव मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में लूट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

परिवार में एक बेटा और चार बेटियां

कलरी देवी के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि उनका बेटा मूक-बधिर है और सरकारी कार्यालय में नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने फ्लैट का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, ताकि वारदात के समय इलाके में आने-जाने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या और लूट के पीछे की वजह तथा आरोपियों की पहचान का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

संबंधित खबरें

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:25 pm
बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:30 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

12 Nov 2026
मनोरंजन

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

12 Nov 2026
देश

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

12 Nov 2026
विदेश

न्यूयॉर्क में 96 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत: रेस्क्यू में जुटे 250 राहतकर्मी

12 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें