Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़राजनीतिमनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
OpenAI: के सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी, टेस्टिंग के दौरान एआई खुद ही पहुंच गया इंटरनेट तक और 100 से ज्यादा संस्थानों में की सेंधमारी की कोशिश
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›आज भोपाल आएंगे अमित शाह, ₹272 करोड़ की डेयरी परियोजनाओं की देंगे सौगात

आज भोपाल आएंगे अमित शाह, ₹272 करोड़ की डेयरी परियोजनाओं की देंगे सौगात

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल आएंगे। भेल दशहरा मैदान में 35 हजार से ज्यादा गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य जुटेंगे। शाह पशुपालकों को बोनस, गौशालाओं को सहायता और डेयरी परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही नए कानूनों और IISER परिसर से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
2 Oct 2026
आज भोपाल आएंगे अमित शाह, ₹272 करोड़ की डेयरी परियोजनाओं की देंगे सौगात
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

Amit Shah Bhopal Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल आएंगे। उनके दौरे में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन के साथ डेयरी और सहकारिता से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात शामिल है। भेल दशहरा मैदान में होने वाले सम्मेलन में 35 हजार से ज्यादा पशुपालक और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान उज्जैन में 255 करोड़ रुपये के डेयरी प्लांट और भोपाल में 16.80 करोड़ रुपये की फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी सुविधा समेत करीब 272 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से जुड़ी सौगात प्रस्तावित है। अमित शाह 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे।

भेल मैदान में होगा गोपालक सम्मेलन

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भोपाल के अलावा सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम समेत कई जिलों से पशुपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों पहुंचेगें।  सम्मेलन में प्रदेश में चल रहे किसान कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों और बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं और कामकाज का प्रस्तुतीकरण करेंगे।

पशुपालकों को बोनस और गौशालाओं को सहायता

बता दें, कार्यक्रम के दौरान भोपाल और इंदौर दुग्ध संघों से जुड़े पशुपालकों को बोनस राशि भी वितरित की जाएगी। इसके अलावा गौशालाओं के लिए आर्थिक सहायता देने, उत्कृष्ट कार्य करने वाली गोपालक दीदियों को सम्मानित करने और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र दिए जाएगें।

कार्यक्रम में 16.80 करोड़ का डेयरी प्लांट

जानकारी के अनुसार, शाह भोपाल में फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे। इस परियोजना पर करीब 16.80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और इसकी प्रस्तावित प्रसंस्करण क्षमता 40 हजार लीटर प्रतिदिन बताई गई है। यहां दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा जैसे मूल्यवर्धित डेयरी उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे। इसके अलावा उज्जैन में करीब 255 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित डेयरी प्लांट समेत डेयरी प्रसंस्करण और गुणवत्ता जांच से जुड़ी परियोजनाएं भी कार्यक्रम में शामिल हैं।

नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी

साथ ही, अमित शाह भेल मैदान में नए आपराधिक कानूनों और पुलिस व्यवस्था में हुए बदलावों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम में कानूनों के लागू होने के बाद न्याय और पुलिस व्यवस्था में हुए बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।

IISER परिसर का भी होगा शिलान्यास

शाह भोपाल के पास भौरी क्षेत्र में प्रस्तावित IISER के एट्री परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है।

CM मोहन यादव ने तैयारियों का लिया जायजा

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। 

संबंधित खबरें

BJP के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का पहला संदेश: पोस्टर में नेताओं की तस्वीरों की जगह लेंगी योजनाएं

BJP के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का पहला संदेश: पोस्टर में नेताओं की तस्वीरों की जगह लेंगी योजनाएं

मध्यप्रदेश
2 Oct 2026, 12:31 pm
दिल्ली में PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, 2027 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया खास न्योता

दिल्ली में PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, 2027 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया खास न्योता

मध्यप्रदेश
2 Oct 2026, 10:41 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

OpenAI: के सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी, टेस्टिंग के दौरान एआई खुद ही पहुंच गया इंटरनेट तक और 100 से ज्यादा संस्थानों में की सेंधमारी की कोशिश

2 Oct 2026
देश

भारत की स्पेस में नई छलांग: लॉन्च हुआ देश का पहला AI सैटेलाइट, अंतरिक्ष में ही करेगा डेटा प्रोसेस

2 Oct 2026
मध्यप्रदेश

BJP के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का पहला संदेश: पोस्टर में नेताओं की तस्वीरों की जगह लेंगी योजनाएं

2 Oct 2026
मध्यप्रदेश

दिल्ली में PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, 2027 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया खास न्योता

2 Oct 2026
मध्यप्रदेश

आज भोपाल आएंगे अमित शाह, ₹272 करोड़ की डेयरी परियोजनाओं की देंगे सौगात

2 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें