Latest

MP Board Result 2026 : MP बोर्ड का 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम आज जारी: सीएम मोहन यादव करेंगे रिजल्ट रिलीज

MP Board Result 2026

हाइलाइट्स

  • MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज जारी
  • सुबह 11 बजे सीएम करेंगे परिणाम घोषित
  • करीब 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
  • वेबसाइट, ऐप और डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

 

MP Board Result 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) का 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस से औपचारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे।

छात्र अपना रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ MPBSE मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से भी देख सकेंगे।

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव का आज व्यस्त कार्यक्रम, कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

करीब 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

इस वर्ष लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें 10वीं कक्षा के करीब 9.07 लाख और 12वीं कक्षा के लगभग 7 लाख छात्र शामिल हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।

ऑनलाइन कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा रिजल्ट

MP बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए परिणाम को कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। छात्र वेबसाइट के अलावा MPBSE ऐप और डिजिलॉकर पर भी आसानी से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Narsinghpur News : नरसिंहपुर में ‘तुलसी’ ब्रांड को लेकर बड़ा विवाद, पतंजलि फूड्स और अनिल इंडस्ट्रीज आमने-सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *