Latest

Shivraj Singh Chouhan Birthday : जन्मदिन पर शिवराज का सेवा संकल्प.. दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग क्लासेस’

Shivraj Singh Chouhan Birthday

हाइलाइट्स

  • शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन विदिशा में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में।

  • युवाओं के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ की शुरुआत।

  • 66 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलेंगी।

  • ‘मामा चलित अस्पताल’ और प्रतिभा सम्मान योजना लॉन्च।

Shivraj Singh Chouhan Birthday :  भोपाल/विदिशा।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन आज विदिशा में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है।

इस मौके पर वे पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहायता और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े कई अहम संकल्प लेंगे और क्षेत्र को नई सौगातें देंगे।

Harda News : हरदा में ग्रामीण पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री भोपाल से विदिशा पहुंचकर सबसे पहले अपना घर आश्रम जाएंगे और करीब एक घंटे तक वहां रुकेंगे। इसके बाद वे रवींद्रनाथ टैगोर संस्कृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

इस पहल के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी बेहतर तैयारी कर सकें।

Raisen News : रायसेन में 100 साल पुरानी ‘वीर बम बोल’ परंपरा, 25 फीट ऊंचाई पर बकरे को घुमाते, युवाओं को पड़ते हैं कोड़े

दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, मेधावी छात्रों का सम्मान

दोपहर करीब 3 बजे केंद्रीय मंत्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान 66 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी वितरित की जाएंगी, जिससे उनकी आवाजाही आसान हो सके।

कार्यक्रम में ‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ योजना की भी शुरुआत होगी। इसके तहत विदिशा लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा के 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में अवैध उत्खनन का बड़ा मामला,1.83 करोड़ की मिट्टी चोरी, ढाई महीने बाद भी कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों तक पहुंचेगी घर-घर स्वास्थ्य सेवा

इसी अवसर पर ‘मामा चलित अस्पताल’ योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।

जन्मदिन पर पौधा लगाने की अपील

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे जन्मदिन पर माला, गुलदस्ते या उपहार लाने के बजाय एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

Holi Eye Safety Tips : आंखों में चला जाए गुलाल या केमिकल वाला रंग, तो तुरंत करें ये काम

विदिशा के कार्यक्रमों के बाद वे शाम को बरखेड़ी देव (बरसैया) क्षेत्र के लिए रवाना होंगे, जहां गुर्जर समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जन्मदिन को सेवा और समाजहित के संकल्प के रूप में मनाए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *