Latest

Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी

Pachmarhi Fire News

हाइलाइट्स

  • पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग

  • MES से जुड़े ठेकेदार का सामान जलकर राख

  • सेना, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मिलकर संभाला मोर्चा

  • कोई जनहानि नहीं, आग के कारणों की जांच जारी

Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी।  पचमढ़ी के आर्मी कैंट क्षेत्र में सोमवार सुबह एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:45 बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी

MES से जुड़े ठेकेदार का गोदाम बना आग की चपेट में

जानकारी के अनुसार, कैंट ऑफिस से थाना की ओर जाने वाले मार्ग पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) यूनिट के पास स्थित पंप हाउस के सामने एक ठेकेदार का लकड़ी और अन्य सामान का गोदाम बना हुआ है। इसी गोदाम में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था

फायर ब्रिगेड और सेना ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही कैंट प्रशासन, सेना के जवान और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) पचमढ़ी की फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन पूरी तरह आग बुझाने का प्रयास जारी रहा।

आग बुझाने के लिए पिपरिया से भी एक अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन बुलाया गया। सेना की ओर से पानी के टैंकरों और बाल्टियों के जरिए लगातार पानी की आपूर्ति की गई।

MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति

आग फैलने से रोकने JCB से बनाया गया फायर ब्रेक

आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से गोदाम के एक हिस्से को तोड़ा गया, ताकि अस्थायी फायर ब्रेक बनाया जा सके। मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल लगातार निगरानी करते रहे।

Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी

कोई जनहानि नहीं, लाखों का सामान जला

पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गोदाम परिसर में मौजूद मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी

पचमढ़ी में हाल के दिनों में बढ़ी घटनाएं

पचमढ़ी में बीते एक महीने के दौरान लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) परिसर में एक वाहन में आगजनी की घटना हुई थी। वहीं 2 फरवरी को आर्मी सेंटर ऑफ एजुकेशन (ACE) परिसर से करीब 500 मीटर दूर होटल सेरेनिटी द विला में गैस सिलेंडर लीक होने से जोरदार ब्लास्ट हुआ था।

उस ब्लास्ट में होटल का ग्राउंड फ्लोर क्षतिग्रस्त हो गया था और एक ही परिवार के दो बच्चों समेत पति-पत्नी घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *