Latest

Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

हाइलाइट्स

  • बैंडा गांव के पास स्कॉर्पियो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर

  • स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत

  • कंटेनर 200 मीटर दूर खेत में पलटा

  • हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार

Gwalior Accident News : ग्वालियर।  मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।

बिचौला-मालनपुर रोड पर बैंडा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता

200 मीटर दूर जाकर खेत में पलटा कंटेनर

हादसा रात करीब 11:15 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर लगभग 200 मीटर तक अनियंत्रित होकर घसीटता चला गया और सड़क किनारे खेत में पलट गया। वहीं स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतक की पहचान

हादसे में स्कॉर्पियो चालक बेटू उर्फ अर्जुन कंसाना निवासी सहराना, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह वाहन में अकेले सवार थे।

टक्कर के बाद उनका शव गाड़ी में फंस गया, जिसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त

बमुश्किल निकाला गया शव

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी प्रयास के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

कंटेनर चालक फरार

हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी सौरभ पुरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *