हाइलाइट्स
-
देर रात 11:45 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ठेला चौपाटी में घुसी
-
6 हाथ ठेले और एक सांची दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त
-
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
-
पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू की
MORENA NEWS: मुरैना। शहर में रविवार देर रात तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। गुना नगर निगम क्षेत्र स्थित एमएस रोड ओवरब्रिज के पास पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने लगने वाली हाथ ठेला चौपाटी में करीब रात 11:45 बजे एक ब्लैक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर घुस गई।
वाहन ने एक के बाद एक छह हाथ ठेलों और एक सांची की दुकान को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
MP First Cyber Registry office : भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ
देर रात हुआ हादसा, चालक मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सीधे ठेलों की कतार में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में ठेले और दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
रोजी-रोटी पर पड़ा सीधा असर
हादसे में ठेलों के पहिए, फ्रेम और खाने-पीने का सामान पूरी तरह टूट-फूट गया। कई गैस सिलेंडर भी क्षतिग्रस्त हुए। प्रभावित व्यापारियों ने बताया कि ठेला ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन है। अचानक हुए नुकसान से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
MP Farmer News: मध्य प्रदेश में घटे पीएम किसान लाभार्थी, 74 हजार किसानों की ई-केवाईसी लंबित
बड़ा हादसा टला
गनीमत रही कि घटना के समय ठेलों पर अधिक ग्राहक मौजूद नहीं थे। यदि भीड़ होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि फरियादियों की शिकायत दर्ज कर ली गई है।
वाहन के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।