हाइलाइट्स
-
महाशिवरात्रि पर सजा बाबा महाकाल का दरबार
-
मंदिर परिसर में विशेष पुष्प सज्जा
-
रंगोली से सुसज्जित हुआ प्रवेश द्वार
-
सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम
Ujjain Mahashivratri 2026 : उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पुष्प सज्जा एवं रंगोली सज्जा की जा रही। उज्जैन, दिनांक 14 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष तैयारियां जोरों पर हैं।
![]()
बाबा महाकाल के दरबार को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए मंदिर परिसर में पुष्प सज्जा और रंगोली सज्जा की जा रही है।
Gwalior Suicide News : पारिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम
देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर प्रबंधन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। गर्भगृह से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार तक फूलों की विशेष सजावट की जा रही है। विभिन्न रंगों के ताजे फूलों से पूरा परिसर महक उठा है।

मंदिर परिसर में बनाई जा रही रंगोली भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कलाकारों द्वारा शिव तांडव, त्रिशूल, डमरू और ओम के प्रतीकों को रंगों के माध्यम से उकेरा जा रहा है।
Indore Suicide News : पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की, दो मासूम बच्चों के सामने आत्महत्या,
महाशिवरात्रि के दिन भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार और पूजन-अर्चन किया जाएगा। श्रद्धालु रात्रि जागरण, अभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकें।