Latest

Fake IAS Officer Reached Ministry : फर्जी IAS बनकर GAD अफसर से ट्रांसफर कराने पहुंचा युवक

हाइलाइट्स

  • मंत्रालय में फर्जी IAS बनकर पहुंचा युवक

  • खुद को 2019 बैच का अधिकारी बताया

  • पोस्टिंग कराने की कर रहा था मांग

  • पूछताछ में खुली सच्चाई

Fake IAS Officer Reached Ministry : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में हाई सिक्योरिटी के बाद भी एक युवक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) तक पहुंच गया।

MP News: जानिए कैसे भोपाल मंत्रालय में फर्जी IAS बनकर घुसा युवक, ट्रांसफर मांगते ही खुली पोल | MP News: Youth enters Bhopal ministry posing as fake IAS, transferred - Hindi Oneindia

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी,1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

उसने खुद को साल 2019 बैच का आईएएस अफसर बताते हुए अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी ही पोस्टिंग कराने की मांग करने लगा।

यह पूरा ममला पूछताछ करने दौरान सामने आया जब अधिकारियों को उसकी बातों पर शक हुआ। पूछताछ के बाद मामला साफ हुआ कि युवक असली अधिकारी नहीं, बल्कि खुद को आईएएस बताकर मंत्रालय पहुंचा था।

“सरकार मेरी पोस्टिंग करना भूल गई”

जानकारी के अनुसार, युवक ने अपना नाम योगेंद्र सिंह चौहान बताया। वह सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव के केबिन तक पहुंच गया और पूरे आत्मविश्वास के साथ खुद को 2019 बैच का आईएएस अधिकारी बताया।

उसने कहा कि सरकार उसकी पदस्थापना के आदेश जारी करना भूल गई है, इसलिए वह स्वयं मंत्रालय आकर अपनी पोस्टिंग और ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करवाना चाहता है।

Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत…

युवक ने यह भी दावा किया कि वह इंदौर के पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह और आशीष सिंह के साथ काम कर चुका है और वे उसे अच्छी तरह जानते हैं। यहां तक कि उसने अधिकारियों से यह तक कह दिया कि वह उनसे फोन पर बात भी करा सकता है।

सवालों के घेरे में टूटा आत्मविश्वास

अधिकारियों को युवक की बातों में असंगति नजर आई। जब उससे प्रशासनिक प्रक्रिया, बैच डिटेल और कैडर से जुड़े तकनीकी सवाल पूछे गए, तो वह घबराने लगा और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

उसकी हरकतें और जवाब देखकर अधिकारियों को स्पष्ट हो गया कि वह कोई वास्तविक आईएएस अधिकारी नहीं है। इसके बाद उसे मंत्रालय सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया।

BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

मानसिक स्थिति को देखते हुए नहीं हुई कार्रवाई

मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में यह सामने आया कि युवक की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है।

प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि अत्यधिक पढ़ाई और दबाव के कारण उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है और वह खुद को काल्पनिक रूप से आईएएस अधिकारी मानने लगा था।

स्थिति को देखते हुए उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया। उसके परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि हाई सिक्योरिटी जोन में एक युवक कैसे अफसरों के केबिन तक पहुंच गया।

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि समय रहते स्थिति स्पष्ट हो गई और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *