Latest

BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

हाइलाइट्स

  • 12 फरवरी 2026 को भोपाल के रवीन्द्र भवन में क्षमता संवर्धन कार्यशाला

  • करीब 2,000 अभियंता और तकनीकी अधिकारी लेंगे भाग
  • डिजिटल परियोजना प्रबंधन प्रणाली PMS 2.0 का शुभारंभ

  • राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

BHOPAL NEWS :  भोपाल।  मध्यप्रदेश सरकार 12 फरवरी 2026 को भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक खास कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है।

यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश भवन विकास निगम माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदे होंगे।

Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन

कार्यक्रम में  2 हजार से ज्यादा अधिकारी

इस कार्यशाला में करीब 2,000 अभियंता और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। ये सभी निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारी हैं।

क्या  खास होगा कार्यक्रम में ?

कार्यक्रम में:

  • प्रशिक्षण कैलेंडर जारी किया जाएगा

  • परियोजना प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन होगा

  • नई डिजिटल प्रणाली PMS 2.0 की शुरुआत होगी

BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी

क्या है PMS 2.0 ?

यह एक डिजिटल सिस्टम है, जिससे सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी आसान होगी।

  • हर परियोजना की समय-सीमा तय रहेगी

  • किसकी क्या जिम्मेदारी है, यह साफ दर्ज रहेगा

  • काम की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी

राष्ट्रीय संस्थानों से समझौता

कार्यक्रम में कई बड़े राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू (समझौता) भी किया जाएगा। इससे प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीक बेहतर होगी।

Bhopal Suicide Case: शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

क्या फायदा होगा?

इस कार्यशाला से

  • निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधरेगी

  • पारदर्शिता बढ़ेगी

  • काम समय पर पूरा होगा

  • अभियंताओं को नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी

सरकार का कहना है कि यह कदम प्रदेश के विकास कार्यों को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *