Latest

Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन

हाइलाइट्स

  • अभिनेता सुनील शेट्टी ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन

  • बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर जताया आभार

  • 20 दिनों में दूसरी बार पहुंचे महाकाल मंदिर

  • मंदिर समिति ने किया स्वागत और सम्मान

Suniel Shetty Mahakal Darshan:  उज्जैन | अभिनेता सुनील शेट्टी आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए इसके साथ ही पुरे विधि-विधान से पूजा की।

दर्शन के समय उन्होंने बाबा के दूल्हा स्वरूप के दर्शन किए और “जय श्री महाकाल” का जयकारा लगाया।

Bhopal Suicide Case: शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

बेटे अहान के साथ मिलकर Suniel Shetty ने किए उज्जैन के महाकाल के दर्शन, शेयर किया ये वीडियो - suniel shetty visit at ujjain mahakaleshwar along with son Ahan Shetty video goes

मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी और पंडित दिनेश पुजारीने कहा कि सुनील शेट्टी बाबा महाकाल के भक्त हैं और समय मिलने पर उज्जैन दर्शन के लिए आते रहते हैं। करीब 20 दिन पहले भी वे महाकाल मंदिर आए थे।

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए जताया आभार

दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि 20 दिनों के भीतर दूसरी बार महाकाल के दरबार पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए उन्होंने बाबा से प्रार्थना की थी।

Indore Crime News : इंदौर में अवैध नशे के विवाद में चाकूबाजी, 16 साल का नाबालिग घायल

साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म देश के जवानों को समर्पित है और इसकी सफलता बाबा महाकाल के आशीर्वाद से मिली है।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सिम्मी यादव ने उनका स्वागत किया।

Suniel Shetty ने 28 साल के बेटे अहान के साथ ...

Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश

गौरतलब है कि 21 जनवरी को भी सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर आए थे और परिवार की खुशहाली की कामना की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *