हाइलाइट्स
-
गौवंश और दूषित पानी के मुद्दे पर भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल नगर निगम के ISBT कार्यालय का घेराव किया
-
गौवंश मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने भी पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
BHOPAL NEWS : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गौवंश और दूषित पानी के गंभीर मुद्दे को लेकर सियासत गर्माती नजर आई। कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया और भोपाल नगर निगम के ISBT दफ्तर का घेराव किया।
MP CRIME NEWS : ग्वालियर में 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR
इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महापौर सहित एमआईसी सदस्यों का रावण रूपी पुतला भी फूंका गया, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।
नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस का हमला
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गौवंश से जुड़े मामले और शहर में दूषित पानी की समस्या सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े मुद्दे हैं, इसके बावजूद नगर निगम इन पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इसी विरोध में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर निगम लगातार इन संवेदनशील मुद्दों को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे जनता परेशान हो रही है।
गौवंश मामले पर हिंदू संगठनों का भी विरोध
गौवंश से जुड़े मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया। संगठनों के पदाधिकारियों ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और गौहत्या मामले में CBI जांच की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क
कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
नगर निगम द्वारा मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित की गई है, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि अब तक की कार्रवाई सिर्फ ठेकेदार असलम चमड़ा, उसके ड्राइवर और बेटे तक ही सीमित रही है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब इतना बड़ा स्लॉटरिंग टेंडर 20 साल के लिए दिया गया था, तो उसकी नियमित निगरानी क्यों नहीं की गई। इसमें नगर निगम के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता।
BHOPAL NEWS : ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर ब्रेक, भोपाल में Ola, Uber, Rapido चालकों की हड़ताल
महापौर और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
इस पूरे मामले में महापौर की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी के कुछ पार्षद भी नगर निगम प्रशासन और महापौर पर पहले ही सवाल उठा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक किसी बड़े अधिकारी पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी बनी हुई है।