MP NEWS : नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने फरार शराब तस्कर को पकड़ने के लिए इस बार आजमाया एक अलग और अनोखा तरीका है। आबकारी एक्ट के एक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर सिर्फ ₹1 का इनाम घोषित किया है। यह घोषणा अब जिलेभर में चर्चा का विषय बन गई है।
यह मामला करेली थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 27/2026 से जुड़ा है। 9 जनवरी को पुलिस ने एक थार वाहन से 44 पेटी अवैध शराब और 2200 पाव बरामद किए थे।
इस दौरान मौके से सुरेन्द्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी धनराज लोधी मौके से फरार हो गया।
MP NEWS : पशुओं की हड्डियों से भरा वाहन पकड़ा गया, गौवंश अवशेष की आशंका
पुलिस के मुताबिक धनराज लोधी अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का अहम हिस्सा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ऋषिकेश मीना ने ₹1 का इनाम घोषित किया है।
पुलिस का कहना है कि इनाम की राशि प्रतीकात्मक है, इसका मकसद लोगों का ध्यान आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की ओर आकर्षित करना है।
Bhopal news : नकली परमिट केस में बड़ा झटका, सोम डिस्टलरीज के डी-1 से FL-9 तक सभी लाइसेंस सस्पेंड
पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि आरोपी की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ₹1 के इनाम ने आम लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि यह अनोखी पहल फरार आरोपी को पकड़ने में कितनी कारगर साबित होती है।
