Latest

Republic Day Parade 2026 : भोपाल में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल

Full dress rehearsal at Bhopal Lal Parade Ground

हाइलाइट्स

  • भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल।
  • डमी राज्यपाल ने किया परेड का निरीक्षण और ली सलामी।
  • DGP सहित अन्य पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।

Republic Day Parade 2026 : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। डमी राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। DGP कैलाश मकवाणा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

MP News : तीन महीने के मासूम बेटे के साथ महिला ने लगाई कुएं में छलांग, दोनों की मौत

23 प्लाटून शामिल होंगी परेड में

इस साल की परेड में कुल 23 प्लाटून शामिल होंगी। इनमें 1300 जवान, NCC कैडेट्स, शौर्य दल, NSS सदस्य, डॉग स्क्वॉड और अश्वरोही स्क्वॉड होंगे। परेड में सैन्य अनुशासन, विविधता और जोश का प्रदर्शन होगा।

मुख्य कार्यक्रम में स्कूली और आदिवासी कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल होंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, DGP कैलाश मकवाना समेत सभी आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे।

MP Congress Holds Fast : BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान कर रही – जीतू पटवारी

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रिहर्सल में परेड की हर बारीकी को परखा गया। जवानों की मार्चिंग, बैंड की धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। डमी राज्यपाल ने परेड की कमान संभाली और सलामी ली। अधिकारियों ने कहा कि परेड सुचारु और भव्य होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आदिवासी नृत्य, लोक गीत और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां

गणतंत्र दिवस पर भोपाल में भव्य आयोजन होगा। लाल परेड ग्राउंड पर सुबह से कार्यक्रम शुरू होंगे। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आदिवासी नृत्य, लोक गीत और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित करेंगी।

यहां देखिये भोपाल लाल परेड ग्राउंड की फाइनल रिहर्सल की कुछ झलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *