Latest

Ladli Behna Yojana : आज लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे पैसे, सीएम मोहन यादव माखननगर में करेंगे पतंगबाजी

CM Mohan Yadav Makhanagar Visit

Ladli Behna Yojana : नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बतौर मुख्यमंत्री पहली बार नर्मदापुरम जिले के माखननगर पहुंचे। वे यहां आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त के 1500 रुपये और एलपीजी गैस रिफिल सब्सिडी की राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और करीब 2 घंटे तक यहां रुकेंगे।

Rahul Gandhi Indore Visit Update : राहुल गांधी करेंगे दूषित पानी पीड़ितों से मुलाकात, नगरीय निकाय बैठक नहीं मिली अनुमति

1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे सीएम यादव

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा एलपीजी कनेक्शनधारियों, गैर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और विशेष पिछड़ी जनजातीय बहनों (करीब 29 लाख हितग्राही) को सितंबर-अक्टूबर 2025 की गैस रिफिल सब्सिडी के 90 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर किये जायेंगे। जिले की 51 हजार हितग्राहियों को 1.66 करोड़ रुपये मिलेंगे।

MP Space Tech Policy 2026 : मध्यप्रदेश स्पेस टेक पॉलिसी 2026 का शुभारंभ, सीएम यादव बोले- MP बनेगा AI नीति लाने वाला पहला राज्य

रेस्ट हाउस का लोकार्पण

कार्यक्रम से पहले सीएम माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली पर 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए रेस्ट हाउस का लोकार्पण करेंगे। रेस्ट हाउस की छत पर सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के साथ पतंग उड़ाएंगे और कुछ महिलाओं के साथ लंच भी करेंगे।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। सीएम शाम 4 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

सुरक्षा के लिहाज से सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक माखननगर के कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। सीएम के रेस्ट हाउस से निकलने के 15 मिनट पहले नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर नसीराबाद रोड चौक से सुमित्रा पब्लिक स्कूल तक रास्ता बंद रखा गया। बाकी समय हाईवे चालू रहा, लेकिन पुलिस वाहन रुकने नहीं देगी।

Bhopal Suicide Case : फर्जी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, 15 लाख वसूले

यहां होगी पार्किंग व्यवस्था

पार्किंग व्यवस्था भी की गई। पिपरिया-सोहागपुर से आने वालों के लिए सुमित्रा पब्लिक स्कूल, नर्मदापुरम की ओर से आने वालों के लिए अनाज मंडी और बागरा-तवा रोड से आने वालों के लिए मंगलदीप मैरिज गार्डन में पार्किंग रहेगी।

सीएम की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 450 पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की गई। कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी तैयारियों पर नजर बनाए रहेंगे। यह दौरा मुख्यमंत्री के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि माखननगर में पहली बार वे पहुंचेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें और स्थानीय लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *