Latest

Makar Sankranti 2026 : कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उड़ाई मोहब्बत की पतंग, श्रद्धालुओं को सलकनपुर किया रवाना

Congress MLA Arif Masood on Makar Sankranti 2026

Makar Sankranti 2026 : भोपाल। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भोपाल में कांग्रेस ने सद्भाव और एकता का खास संदेश दिया है। भोपाल मध्य विधानसभा के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपने समर्थकों और आम जनता के साथ मिलकर त्यौहार धूमधाम से मनाया। खास बात यह रही कि वितरित की गई पतंगों पर लिखा था – “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना”।

Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस पर MP सरकार की बड़ी सौगात! 87 उम्रकैदियों को समय से पहले मिलेगी आजादी

कुछ लोग बांटने का काम करते हैं, लेकिन हम सब साथ हैं

कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे शाहपुरा झील पार्क में शुरू हुआ। विधायक आरिफ मसूद ने लोगों को तिल-गुड़ के लड्डू खिलाए और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह देश हमेशा से एक-दूसरे के धर्म और मजहब के त्योहारों को साथ मिलकर मनाता आया है।

उन्होंने आगे कहा कि, कुछ लोग बांटने का काम करते हैं, लेकिन हम सब साथ में हैं। आज मकर संक्रांति पर हमारे विधानसभा क्षेत्र की श्रद्धालु बहनें सलकनपुर भी दर्शन करने जा रही हैं। देश और विधानसभा की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाएगी।”

CM Mohan Yadav PC : फूल सिंह बरैया के बयान पर CM का पलटवार, बोले- कांग्रेस दलितों को दबाती रही, हमने राष्ट्रपति बनाया

सलकनपुर मंदिर के लिए रवाना

इसके बाद श्रद्धालुओं को बसों में सवार कर सलकनपुर मंदिर के लिए रवाना किया गया। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए। पतंगबाजी के साथ त्यौहार का आनंद लिया गया। आरिफ मसूद ने कहा कि पतंग उड़ाना खुशी और ऊंचाइयों का प्रतीक है, और सलकनपुर दर्शन से श्रद्धा बढ़ती है।

विधायक ने कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बरैया साहब समझदार और गंभीर व्यक्ति हैं, जो भी कहा होगा सोच-समझकर कहा है।

Rupesh Ahir Arrested : काला ईरानी गैंग पर भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग सदस्य रूपेश आहिर गिरफ्तार

यहां देखिये विजुअल्स

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *