Sehore Babri Ghat : मध्य प्रदेश। सीहोर के भेरूंदा ब्लॉक के नर्मदा नदी स्थित बाबरी घाट पर नए साल की शुरुआत में दर्दनाक हादसा हुआ। दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक शुभम और विकास हरदा जिले के करताना जाने के लिए अपने बड़े पापा भीम सिंह यदुवंशी के साथ नाव का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान छोटा भाई शुभम नहाने नदी में उतरा और गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने बड़ा भाई विकास भी कूद पड़ा, लेकिन दोनों डूब गए।
आसपास के लोगों ने विकास को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भेरूंदा थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दोनों का पोस्टमॉर्टम भेरूंदा सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।
JP Hospital Fungus Medicine : भोपाल जेपी अस्पताल में लापरवाही, मरीज को दी फफूंद लगी दवा
हादसा कैसे हुआ
मृतक भाई शुभम और विकास सीहोर के बाबरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। बाबरी घाट पर नाव आने में देरी हो रही थी। इसी दौरान शुभम नहाने उतरा। अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा।
काफी देर बाहर न आने पर विकास बचाने कूदा। गहराई ज्यादा होने से दोनों डूब गए। आसपास के लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन दोनों की जान नहीं बचा सके।
मृतक भाई हरदा के करताना के रहने वाले थे। परिवार में मातम छा गया। बड़े पापा भीम सिंह यदुवंशी सदमे में हैं। गांव में शोक की लहर है।
Inflammatory Posts : भड़काऊ पोस्ट और कमेंट करने पड़ेगा महंगा, BNSS धारा 163 के तहत होगी कार्रवाई
पुलिस कार्रवाई
भेरूंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही नहीं मिली, लेकिन नदी में नहाने की चेतावनी पर सवाल उठ रहे हैं।