Bhopal Theft Case : मध्य प्रदेश। भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित सूरज नगर कॉलोनी में चोरी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने वारदात से पहले घर के दो खूंखार कुत्तों को मांस खिलाकर शांत किया। इसके बाद नकाब पहनकर, तलवार-चाकू जैसे हथियार लेकर 8 डकैत घर में घुसे।
उन्होंने रैकी कर पूरी प्लानिंग से चोरी की। लूट का सामान ले जाने के लिए लोडिंग वाहन भी साथ लाए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित सीनियर एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव हैं। पुलिस जांच कर रही है।
Bhopal Theft Case : चोरी का हैरतअंगेज मामला, कुत्तों को खिलाया मांस फिर 18 लाख कैश और जेवर साफ़
चोरों की शातिर प्लानिंग
चोरों ने पहले घर की रैकी की। घर के दो कुत्तों को शांत करने के लिए मांस खिलाया। कुत्ते शांत हुए तो दीवार फांदकर 8 लोग नकाब पहनकर अंदर घुसे। उनके पास तलवार, चाकू जैसे हथियार थे। लूट का सामान ले जाने के लिए लोडिंग वाहन साथ लाया था।
रात 1 से 3 बजे तक कॉलोनी में घूमते रहे और वारदात को अंजाम दिया। 18 लाख कैश और लाखों के जेवर ले उड़े। परिवार इंदौर गया था, इसलिए घर खाली था। नौकरानी सुबह आई तो चोरी का पता चला।
Bhopal Rape Case : जेल से छूटते ही पिता ने किया बेटी से रेप, डरा-धमकाकर 15 दिन तक की ज्यादती
सीसीटीवी में कैद वारदात
घर और कॉलोनी के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। चोर नकाब पहने, हथियार लिए दिख रहे हैं। कुत्तों को मांस खिलाते और दीवार फांदते भी कैमरे में आए। वाहन से सामान लोड करते नजर आए। वीडियो से पुलिस को सुराग मिल रहे हैं।
पुलिस जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। लोडिंग वाहन और हथियारों से अंतरजिला गिरोह की आशंका है।
MP Politics : सनातनी मुद्दे की सियासत करेगी कांग्रेस, BJP- RSS की बड़ाई करने पर घिरे दिग्गी
यहां देखिये घटना का वीडियो