Latest

Vidisha Hindu Sangam Yatra : विदिशा में निकली हिंदू संगम यात्रा, 5 संकल्पों के साथ गांव-गांव पहुंचेगा जनजागरण का संदेश

Hindu Sangam Yatra started in Vidisha

Vidisha Hindu Sangam Yatra : विदिशा, मध्य प्रदेश। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में बुधवार को विदिशा जिले में दो दिवसीय भव्य हिंदू संगम यात्रा का शुभारंभ हुआ। रंगई स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में साधु-संतों की उपस्थिति में ध्वज पूजन के बाद सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों का काफिला रवाना हुआ।

Maize Procurement Halted : हरदा मंडी में किसानों ने मचाया बवाल, मक्का खरीदी बंद, कम दाम से किसान नाराज

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को पांच प्रमुख संकल्पों के प्रति जागरूक करना है:
1. पर्यावरण संरक्षण – पानी बचाएं, पॉलीथिन बंद करें, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।
2. कुटुंब प्रबोधन – संस्कारयुक्त नई पीढ़ी और मजबूत परिवार व्यवस्था बनाएं।
3. स्वदेशी जीवनशैली – लोकल को वोकल बनाएं, स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं।

Betul Tiger Footprints Found : रातामाटी खुर्द में टाइगर की दहशत, गन्ना खेत में मिले पगमार्क, वन विभाग अलर्ट
4. नागरिक शिष्टाचार – संविधान के मौलिक कर्तव्यों का पालन करें, अच्छा नागरिक बनें।
5. सामाजिक समरसता – जाति-पांति का भेदभाव मिटाकर समाज में एकता और सद्भाव बढ़ाएं।

आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरण का बड़ा अभियान है। वाहन रैली गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेगी और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी। साधु-संतों ने कहा कि मजबूत हिंदू समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।

MP News : खिलचीपुर नगर परिषद में छंटनी की तैयारी, 16 कर्मचारी सेवा से होंगे बाहर

यात्रा का काफिला आज कई गांवों से गुजरेगा और रात में नटेरन में विश्राम करेगा। गुरुवार को अलग-अलग मार्गों से होते हुए यह सूर्यनगर पहुंचेगी, जहां भव्य समापन समारोह होगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर और जयकारों से यात्रा का स्वागत किया। सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा विदिशा जिलेभर में सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना की नई लहर लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *