Latest

Muskaan Special Campaign : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, रेप व POCSO एक्ट में केस

Muskaan Special Campaign

Muskaan Special Campaign : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले में पुलिस ने “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत शानदार सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामलों में लड़कियों को उनके प्रेमी बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे।

Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद

पहला मामला ताजा है। 2 दिसंबर 2025 को गोपालपुर थाने में एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि रायसेन जिले के सियरमऊ गांव का 22 वर्षीय अल्लू उर्फ दुर्जन अहिरवार उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तुरंत धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज किया और टीम गठित की।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के निर्देशन में गोपालपुर थाना प्रभारी की टीम ने महज कुछ घंटों में रायसेन जिले के सियरमऊ गांव में छापा मारा। वहां अल्लू के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया।

Bhopal Road Accident : CAT परीक्षा देकर लौट रहे योगेश की दर्दनाक मौत, भदभदा पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचला

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसके खिलाफ रेप (363, 366A, 376 BNS) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरा मामला पुराना है। 25 अप्रैल 2025 को एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। उसने हरदा जिले के समधा गांव के 25 वर्षीय नागेश पिता जगदीश विश्वकर्मा पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में भी धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज हुआ था।

Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने हरदा जिले के समधा गांव में दबिश देकर नागेश को पकड़ा और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

यहां भी पूछताछ में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, इसलिए रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाकर उसे जेल भेज दिया गया। दोनों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *