Latest

MP Accident : बैतूल- इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार किसान मुकेश की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

MP Road Accident

MP Accident : मध्य प्रदेश। बैतूल-इंदौर हाईवे पर गुरुवार देर रात एक बार फिर खून बहा। धनोरा के पास गड़ा टोल नाके के ठीक सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मुकेश देशमुख (46) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मुकेश सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर से खून की नदी बहने लगी।

Narmadapuram News : 9 महीने की गर्भवती फांसी पर लटकी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

मुकेश उस वक्त अकेले बाइक से बैतूल शहर की ओर जा रहे थे। हादसा देखते ही आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी खून बह चुका था। सूचना मिलते ही NHAI की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत बैतूल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की, लेकिन सिर में लगी गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया।

Rajgarh News : राजगढ़ में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर लाठी-डंडे, जवानों के कपड़े फटे, 2 जवान घायल

मुकेश मूल रूप से धनोरा जीन गांव के रहने वाले थे। खेती उनका पुश्तैनी काम था, लेकिन बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए वे परिवार सहित बैतूल शहर में रहने लगे थे। घर में पत्नी और दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी और छोटा बेटा अभी पढ़ रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखवाया गया है और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 304A (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Bhopal News : पेड़ काटने पर होगी जेल! कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद संभाली कमान, अनुमति नहीं ली तो …

हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और टोल नाके से गुजरे वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *