Latest

Vidisha Liquor Shop Murder : शराब दुकान पर खरीदारी के विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Vidisha News

Vidisha Liquor Shop Murder : मध्य प्रदेश। विदिशा जिले के करारिया थाना क्षेत्र में 23 नवंबर की रात एक देशी शराब दुकान पर लाइन और खरीदारी के छोटे-से विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि तीन दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला हुआ और एक की जान चली गई। मृतक राजकुमार रघुवंशी (ताजखजूरी) की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Suicide Case : हरदा में कॉमर्स की छात्रा प्रिया ने दी जान, परीक्षा में फेल होने से थी डिप्रेशन में

घटना चितोरिया जोड़ स्थित देशी शराब दुकान की है। राजकुमार अपने चचेरे भाई देवेंद्र रघुवंशी और दोस्त दुर्गेश रघुवंशी के साथ शराब लेने पहुंचा था। दुकान मैनेजर रामू राय और उसके साथियों से लाइन में लगने और शराब देने को लेकर बहस हो गई। देखते-ही-देखते बहस मारपीट में बदल गई। दुकान के मैनेजर और स्टाफ ने मिलकर तीनों युवकों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से भड़का ब्राह्मण समाज, कहा- माफी न मांगी तो होगा बड़ा आंदोलन

तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन राजकुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। देवेंद्र और दुर्गेश अभी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

परिजनों के हंगामे और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रोहित काशवानी ने तुरंत स्पेशल टीम गठित की। इसमें कोतवाली, गुलाबगंज, पुलिस लाइन और साइबर सेल के जवान शामिल किए गए। टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार छापेमारी से 48 घंटे के अंदर सभी पांच आरोपियों को दबोच लिया।

Minor Rape Case : खौफ की वजह से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान अब भी फरार

गिरफ्तार आरोपी

1. रामू राय (दुकान मैनेजर) – चाटौली
2. मनीष बेडिया – दुलई
3. विक्की जैसवाल – भदोही (उत्तर प्रदेश)
4. शैलेंद्र रघुवंशी – सांकलखेड़ा
5. संजय मिश्रा उर्फ मंटू – भोजपुर

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी वारदात के बाद अलग-अलग ठिकानों पर छिपे थे। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से इन्हें पकड़ा गया। अब शराब दुकान की लायसेंस, बिक्री रजिस्टर और स्टाफ की पूरी डिटेल खंगाली जा रही है।

Sehore Hit and Run Case : मुगीसपुर हिट एंड रन में फरार कार ड्राइवर भोपाल सिंह गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पहुंची पुलिस

परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुकान पर अक्सर इस तरह की गुंडागर्दी होती रहती है, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे रहता है। इस घटना के बाद इलाके में शराब दुकानों की सुरक्षा और स्टाफ के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *