Latest

Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76%

Bhopal voter list revision

Bhopal voter list revision : भोपाल। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में शुरू में पीछे चल रहा भोपाल अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार रात तक जिले की सभी सात विधानसभाओं में कुल 44% फॉर्म डिजिटलाइज हो चुके हैं। सिर्फ एक दिन में 7% की बढ़ोतरी हुई है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। सबसे अच्छा प्रदर्शन बैरसिया विधानसभा का रहा, जहां 76% काम पूरा हो गया।

Sardar @150 Unity March : नर्मदापुरम के विशाल दीवान बने मध्यप्रदेश के 4 चुने हुए युवाओं में इकलौते प्रतिभागी

भोपाल जिले में कुल 21 लाख 25 हजार 908 मतदाता हैं। इनके लिए 20.91 लाख फॉर्म बांटे जा चुके हैं। 19 नवंबर तक सिर्फ 7.37% फॉर्म ही वापस आए थे, जो सोमवार सुबह तक बढ़कर 37% हो गए। फिर मंगलवार को 7% की और छलांग लगी। अब अगले 10 दिनों में शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का टारगेट है।

विधानसभा-वार ताजा स्थिति
बैरसिया → 76%
हुजूर → 48%
भोपाल उत्तर → 42.5%
नरेला → 38%

Bhopal News : चाकू लहराते बदमाशों का पुलिस को खुला चैलेंज- “मुखबिरों को काटेंगे, जेल से निकलते ही सबके नाम उगलेंगे”
गोविंदपुरा → 35.6%
भोपाल मध्य → 34%
भोपाल दक्षिण-पश्चिम → 34%

नए-नए प्रयोग भी हो रहे हैं। नरेला और गोविंदपुरा में एसडीएम भुवन गुप्ता ने नारायण श्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों को वॉलिंटियर बनाया है। अशोका गार्डन से 80 फीट रोड और पुष्पा नगर-रेलवे स्टेशन तक करीब 30 बीएलओ लगे हैं, जिनमें से 14 का काम धीमा चल रहा था।

अब हर धीमे बीएलओ के साथ कॉलेज के 5-5 छात्रों की टीम बुधवार से मैदान में उतर गई है। ये बच्चे घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने और डिजिटलाइज करने में बीएलओ की मदद कर रहे हैं।

Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सख्ती भी दिखाई है। भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ अजीत सिंह बुंदेला को गंभीर लापरवाही के लिए तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।

उन पर आरोप है कि वे तय समय में काम पूरा नहीं कर पाए, फील्ड में नहीं गए और प्रगति शून्य रखी। इसे चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन माना गया। अब सभी एसडीएम और बीएलओ पूरी ताकत लगा रहे हैं ताकि 5 दिसंबर तक भोपाल 100% डिजिटलाइजेशन का लक्ष्य हासिल कर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *