Latest

Harda News : करोड़ों की PM आवास मल्टी सालों से अधर में, असामाजिक तत्वों का अड्डा बना परिसर

Harda News

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा शहर के वार्ड 28 स्थित देव कॉलोनी के पास पीलिया खाल क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई जा रही तीन मल्टीस्टोरी बिल्डिंग पिछले कई सालों से अधर में लटकी हुई हैं। करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले इन 46 फ्लैटों का न तो निर्माण पूरा हो सका है और न ही किसी को आवंटन हो पाया है।

Betul News : गन्ने की ओवरलोड ट्रॉली से टकराई 13 साल की बच्ची, स्कूल से लौटते वक्त हादसे से गई जान

देखरेख के नाम पर कुछ भी नहीं है। न कोई चौकीदार, न कोई ताला-गेट। नतीजा यह है कि अधूरी इमारतों की छतों से सरिया, दरवाजे-खिड़कियां, बिजली के तार तक चोरी हो चुके हैं। दिन में बेसहारा मवेशी घूमते हैं और रात होते ही असामाजिक तत्व शराब पीने और जुआ खेलने का अड्डा बना लेते हैं।

आसपास की पुरानी पीएम आवास मल्टी में रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं। महिलाओं ने बताया कि शाम ढलते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है।

Sehore News : सीहोर SP दीपक शुक्ला का कोतवाली थाने में सख्त निरीक्षण, लंबित केस, नाइट पेट्रोलिंग के निर्देश

गंदी-गंदी गालियां और लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती रहती हैं। छोटी बच्चियों और महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग रात में दरवाजे बंद करके सोते हैं, फिर भी डर बना रहता है।

स्थानीय निवासी राधा बाई ने कहा, “हम लोग तो पहले खुश थे कि हमारे बगल में नई बिल्डिंग बन रही है, लेकिन अब यह हमारे लिए सिरदर्द बन गई है। बच्चे खेलने भी नहीं जा सकते। कब तक ऐसे सहते रहेंगे?”

Harda News : भावांतर योजना से 436 किसान बाहर, 3500 से कम भाव वाली सोयाबीन को शासन ने बताया ‘नॉन-FAQ’

नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कमलेश पाटीदार ने बताया कि पुरानी नगर परिषद की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, इसलिए ठेकेदार को पैसे नहीं मिले और काम बीच में रुक गया। अब हालात ठीक हैं।

शेष निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए नई निविदा जारी कर दी गई है। यह निविदा 3 दिसंबर 2025 को खुलेगी। इसके बाद जल्द ही काम फिर शुरू हो जाएगा और फ्लैट पूरे करके गरीब परिवारों को सौंपे जाएंगे।

Sehore News : इछावर में 2 साल से धूल फांक रही लाखों की खेल सामग्री, बच्चों को नहीं मिला एक भी किट

लोगों का कहना है कि सिर्फ टेंडर से कुछ नहीं होगा, काम शुरू होने के साथ-साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, वरना यह जगह और खतरनाक हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *