Latest

MP Minor Rape : 8 साल की मासूम के साथ चचेरे चाचा ने किया दुष्कर्म, अकेला पाकर की गलत हरकत

MP Minor Rape

MP Minor Rape : बनखेड़ी। नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी चचेरे चाचा ने घिनौनी हरकत की। 11 नवंबर की शाम माता-पिता के मजदूरी पर जाने के बाद आरोपी ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।

बच्ची के चिल्लाने पर दादी दौड़ी आईं और आरोपी भाग निकला। दो दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। घटना 11 नवंबर शाम करीब 4 बजे की है।

Bhopal Ijtema 2025 : भोपाल में 78वां आलमी तबलीगी इज्तिमा शुरू, 19 देशों के 12 लाख जायरीन जुटेंगे

पीड़िता के माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे। इसी मौके का फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाला चचेरा चाचा बच्ची को अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ ज्यादती की। बच्ची ने मदद के लिए जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर दादी तुरंत दौड़ी आईं। दादी को देखते ही आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया।

दो दिन बाद दर्ज हुई शिकायत

परिजनों को जब पूरी बात पता चली तो वे सदमे में आ गए। बच्ची को समझाने-बुझाने में समय लगा। आखिरकार 13 नवंबर शाम 5 बजे माता-पिता बनखेड़ी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनसी की धारा 65(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया।

Vidisha Municipality News : विदिशा नगरपालिका में बवाल, पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी

थाना प्रभारी ने दी पुष्टि

बनखेड़ी टीआई विजय सनस ने बताया, “सूचना मिलते ही टीम गठित की गई। आरोपी की तलाश शुरू की और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की जा रही है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।” आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड ली जाएगी। पुलिस सीसीटीवी और गवाहों के बयान भी जुटा रही है।

MP Suicide Case : 21 साल की निधि ने सल्फास खाकर दी जान, पिता ने मोहल्ले के लड़के पर लगाया गंभीर आरोप

गांव में दहशत, परिजन मांग रहे सजा

घटना से पूरे गांव में आक्रोश है। लोग इसे रिश्तों की पवित्रता पर कलंक बता रहे हैं। पीड़िता की मां रोते हुए बोली, “हम मजदूरी करते हैं, घर पर कोई नहीं था। दादी न आती तो पता नहीं क्या होता।”

MP News : MP में बड़ा शिक्षक घोटाला बेनकाब, 34 सरकारी टीचर्स ने फर्जी D.Ed मार्कशीट से ली नौकरी, मामला दर्ज

दादी ने कहा, “मैंने आवाज सुनी तो दौड़ पड़ी। बच्ची को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती हूं।” ग्रामीण कठोर सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बच्ची को काउंसलिंग के लिए भेजा है। प्रशासन ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया है। मामला संवेदनशील होने से पुलिस गोपनीयता बरत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *