Latest

MP Double Murder : डबल मर्डर से मचा हड़कंप, छोटे भाई ने दिनदहाड़े भाई और भाभी को चाकू से गोदा

MP Double Murder

MP Double Murder : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहलाने वाला हत्याकांड हुआ। संपत्ति विवाद में छोटे भाई बबलू चौधरी ने अपने बड़े भाई संजय चौधरी (45) और भाभी बबीता चौधरी (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह वारदात घमापुर थाना क्षेत्र के लालमाटी, वल्दी कोरी की दफाई में हुई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

MP News : कार्बाइड गन से अब तक 300 की आंखें खराब, ग्वालियर और भोपाल में FIR दर्ज होने के बावजूद बिक्री जारी

पुलिस के मुताबिक, बबलू ने पहले घर में बबीता पर धारदार हथियार से कई वार किए। वह मौके पर ही मर गई। संजय ने भागने की कोशिश की, लेकिन बबलू ने उसे भी मार डाला। घटना के समय दंपति का 6 साल का बेटा घर में था। वह मां को खून से लथपथ और चाचा को पिता पर हमला करते देखकर डर गया। उसने पड़ोसी के घर भागकर जान बचाई। बड़ा बेटा (10 साल) नाना-नानी के घर था।

घमापुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि भाइयों में मकान बंटवारे का पुराना विवाद था। दादा की जमीन पर संजय ने घर बनाया था। बबलू भी हिस्सा मांगता था। सालभर पहले बंटवारा हो चुका था। फिर भी शुक्रवार सुबह विवाद बढ़ा। भाई दूज पर परिवार ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बबलू ने हत्या कर दी।

Agra-Mumbai NH Blocked : आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा

संजय नमकीन बेचता था, जबकि बबलू मजदूरी करता है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। बबलू फरार है। शहर के प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *